Medical Procedures at Home: यूट्यूब और इंटरनेट से हेल्थ सलाह लेना हर बार सुरक्षित नहीं होता। तमिलनाडु की घटना से समझें कि डिलीवरी, दवा, घरेलू इलाज और मेडिकल प्रोसीजर जैसे 5 काम बिना डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के करना कितना खतरनाक हो सकता है।

आजकल यूट्यूब एक नहीं बल्कि कई समस्याओं का समाधान बन चुका है। अगर कुछ भी न आता हो, तो यूट्यूब खोलकर तुरंत देख लिया जाता है। लेकिन कई बार यह यूट्यूब का ज्ञान भारी पड़ जाता है। तमिलनाडु में एक केस सामने आया, जहां पर प्रसूता की घर पर ही डिलीवरी करा दी गई। यह डिलीवरी यूट्यूब देखकर कराई गई। तबीयत बिगड़ने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने यूट्यूब देखकर महिला की डिलीवरी करने की कोशिश की थी लेकिन अधिक ब्लीडिंग होने के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानिए कौन सी स्थितियों में इंटरनेट या यूट्यूब का सहारा लेना आपकी जान के लिए खतरनाक हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर पर चाइल्डबर्ड कराना क्यों खतरनाक?

डिलीवरी एक कॉम्प्लेक्स मेडिकल प्रोसीजर है। इसमें कई बार अधिक ब्लीडिंग होती है या बच्चे के गलत पोजीशन के कारण या ऑक्सीजन की कमी के कारण इमरजेंसी की स्थिति भी बन जाती है। डॉक्टर, मेडिकल सुविधाएं न होने पर मां के साथ बच्चे की जान को भी खतरा हो सकता है। इसलिए यूट्यूब या सोशल मीडिया देखकर कभी भी घर में डिलीवरी कराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

बीमारी के लक्षण देखकर दवा शुरू करना

किसी बीमारी के लक्षण देखकर खुद ही दवा लेना शुरू कर देते हैं, तो यह आपकी बीमारी को अधिक बढ़ा सकता है। कई बीमारियों के लक्षण एक जैसे होते हैं लेकिन उनका इलाज बहुत अलग होता है। अगर आपको किसी भी समस्या के लक्षण दिखे, तो सोशल मीडिया या इंटरनेट से जानकारी लेने की बजाय तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

और पढ़ें: गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

 गंभीर बीमारी का घरेलू इलाज 

हल्के-फुल्की बीमारियों का घरेलू उपाय की मदद से इलाज किया जा सकता है लेकिन कुछ बीमारियां जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज हार्ट डिजीज, कैंसर या गंभीर संक्रमण का इलाज घरेलू नुस्खे की मदद से मत करिए। यह बीमारी को अधिक गंभीर बना सकती है।

घर में मेडिकल प्रोसीजर

कभी चोट लग जाए, तो घाव पर टांके लगना, फोड़ा काटना, दांत निकालना या इंजेक्शन लगाना यह सब ऐसे मेडिकल प्रोसीजर हैं, जो प्रशिक्षित व्यक्ति ही कर सकता है। अगर आप यूट्यूब में उनके वीडियो देखकर प्रोसीजर घर में करने की कोशिश करेंगे, तो इस संक्रमण के साथ समस्या बढ़ने की संभावना हो सकती है।

और पढ़ें: हेयर कंडीशनर बनाए घर पर, रूखे-बेजान बालों के लिए DIY रेसिपी