घटनास्थल पर तीनों शव और घायल बच्ची इधर-उधर पड़े हुए थे। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार में आ रही ट्रक से हुआ जिसके बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। 

छतरपुर (Madhya Pradesh) । बेकाबू ट्रक से एक परिवार के लोगों को रौंद दिया। हादसे में पति-पत्नी और मासूम की मौत हो गई। जबकि एक दो साल की मासूम बच्ची की हालात नाजुक है। यह हादसा बक्सवाहा थाना क्षेत्र के शेख सेमरा मोड़ पर हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिश्तेदार के घर जा रहे थे सभी
बताते हैं कि पूरा परिवार रिश्तेदार के घर जा रहा था। शेख सेमरा मोड पर तेज रफ्तार की ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक पर सवार दो लोग और दो बच्चों को रौंदकर निकल गई। मौके पर ही लोकेंद्र घोसी (32) उनकी पत्नी बबली घोसी (28) और बेटे रमन (4) की मौत हो गई। जबकि हादसे के दौरान घायल हुई दो साल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। 

इधर-उधर पड़ी थी लाशें
घटनास्थल पर तीनों शव और घायल बच्ची इधर-उधर पड़े हुए थे। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार में आ रही ट्रक से हुआ जिसके बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।