मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक शॉकिंग मामला सामने आया है। जहां एक पिता अपने घर में घुसे सांप को मार डाला। नाग का बदला लेने के लिए उसकी नागिन ने बदला लिया और युवक के बेटे को डस कर मार डाला।

सीहोर (मध्य प्रदेश). कहते हैं कि अगर नाग-नागिन के जोड़े में से किसी एक की हत्या कर दी जाए तो जिंदा बचा सांप इसका खतरनाक बदला लेता है। क्योंकि उनको मारने वाले का चेहरा अपनी आंखों में देखता है। कुछ इसी तरह की कहानी को सच कर देने वाला एक शॉकिंग मामला मध्य प्रदेश के सीहोर से सामने आया है। जिस सुन हर कोई दंग रह गया। यहां एक व्यक्ति ने नाग को पीट-पीटकर मार डाला। इसके अगले दिन यानि 15 बाद ही जिंदा बची नागिन ने उसके बेटे को डस लिया। जिसकी झाड़-फूंक के दौरान मौत भी हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात दो बजे नागिन ने लिया अपने नाग का बदला
दरअसल, फिल्मों की तरह मिलती-जुलती यह शॉकिंग स्टोरी सीहोर जिले के जोशीपुर गांव से सामने आई है। यहां के निवासी और मजदूर किशोरी लाल ने अपने घर पर नवरात्रि के जवारे रखे हुए हैं। इसी दौरान गुरुवार को उसके घर के पास एक सांप दिखाई दिया। जिसे उसने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसे जंगल फेंक आया। लेकिन उसी दिन किशोली लाल के 12 साल के बेटे रोहित को दूसरे सांप ने डस लिया।

 झाड़-फूंक और इलाज के बाद भी नहीं उतरा सांप का जहर
बता दें कि सांप ने रोहित को रात दो बजे सोते वक्त डसा था। सांप के काटते ही वह उठा और इस मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। बेटे की बात सुनते ही परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग उसे लेकर तांत्रिक के पास पहुंचे और उसकी झाड़-फूंक कराने लगे। लेकिन जब तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो फिर आनन-फानन में नर्मदापुरम अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने हालात देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन रोहित को वापस गांव ले गए। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

फिर गांव के लोगों ने नागिन को मार डाला
बच्चे की मौत के बाद गांववालों में सनसनी फैल गई और वह नागिन के खौफ में आ गए। इसके बाद उन्होंने बच्चे को काटने वाली नागिर को खोजा और उसे भी सांप की तरह पीट-पीटकर मार डाला। वहीं बच्चे के पिता और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।