मोदी की हत्या की बात कहने वाले मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को मंगलवार सुबह 5.30 उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पटेरिया अपने गृहनगर दमोह के हटा में थे। पुलिस ने यही से उन्हें अरेस्ट किया। पटेरिया की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। 

भोपाल(Madhya Pradesh). मोदी की हत्या की बात कहने वाले मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को मंगलवार सुबह 5.30 उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पटेरिया अपने गृहनगर दमोह के हटा में थे। पुलिस ने यही से उन्हें अरेस्ट किया। पटेरिया की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। पटेरिया ने 11 दिसंबर को एक सभा में कहा था, 'अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो। इन द सेंस हराने का काम करो।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को पटेरिया पर FIR के निर्देश दे दिए। इसके बाद पन्ना के पवई थाने में केस दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं। तब से पटेरिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। हांलाकि पटेरिया अपने इस बयान पर माफी मांग चुके हैं। 

वीडियो गलत तरीके से किया गया प्रचारित- पटेरिया 
पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने अपने इस बयान पर सोमवार की रात को माफी मांग ली थी। कांग्रेस पटेरिया के इस बयान पर उनको नोटिस जारी कर सकती है। इससे पहले पटेरिया ने कहा था कि वे गांधी को मानने वाले हैं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता। मेरा VIDEO गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की मेरे वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश करके मुझे फंसाने की साजिश की जा रही है जो सरासर गलत है। 

इस बयान पर हुई है कार्रवाई 
राजा पटेरिया के जिस बयान पर कार्रवाई हुई है वह बयान 11 दिसंबर का है। वे पन्ना जिले के मंडलम में कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। तभी उन्होंने कहा, 'मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का,आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान अगर बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। हत्या इन द सेंस ... हराने के लिए तैयार रहो।'

कांग्रेस ने भी किया बयान की निंदा 
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'वीडियो में जरा भी सच्चाई है तो ऐसे बयान की कड़ी निंदा करता हूं। कांग्रेस एक-एक कार्यकर्ता बापू के सत्य-अहिंसा के सिद्धांत का पालन करता है। अहिंसा के मार्ग पर चलकर बलिदान देना हमारा कर्तव्य पथ है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि कांग्रेस पटेरिया को नोटिस जारी कर सकती है।

इसे भी पढ़ें...

पीएम मोदी की हत्या की बात कहने वाले कांग्रेस के पूर्व मंत्री गिरफ्तार, सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस ने घर से पकड़ा