खजुराहो सांसद वीडी शर्मा को मध्य प्रदेश भाजप का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें राकेश सिंह की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार को यह घोषणा की गई।

भोपाल, मध्य प्रदेश. लंबे समय से चली आ रहीं अटकलों को विराम देते हुए भाजपा ने मध्य प्रदेश अध्यक्ष पद पर वीडी शर्मा को नियुक्त किया है। शर्मा खजुराहो से सांसद हैं और करीब 32 सालों से राजनीति में सक्रिय। अभी राकेश सिंह अध्यक्ष थे। शनिवार को इसकी घोषणा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने शर्मा के नाम की घोषणा की। बीडी शर्मा संघ की पसंद माने जाते हैं। बीडी शर्मा इससे पहले प्रदेश संगठन में महामंत्री रह चुके हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे हैं। वीडी शर्मा यानी विष्णु दत्त शर्मा मूलत: मुरैना के रहने वाले हैं। उन्हें चंबल क्षेत्र में भाजपा का ब्राह्मणों का सशक्त चेहरा माना जाता है। बीडी शर्मा ने भ्रष्टाचार और पर्यावरण को लेकर कई ऐतिहासिक रैलियां निकाली हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1987 में ABVP से शुरू किया था राजनीति करियर

वीडी शर्मा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) से की थी। वे 1987 में उससे जुड़े थे। वे 1993 से 1994 तक मप्र राज्य सचिव, जबकि 2001 से 2007 तक एबीवीपी राज्य संगठन सचिव रहे। वीडी शर्मा 2007 से 2009 तक ABVP के राष्ट्रीय सचिव भी रहे। 2007 से 2017 तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन सचिव रहे। वीडी शर्मा को 2015 में नेहरू युवा केंद्र के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का उपाध्यक्ष बनाया गया था। ग्वालियर कृषि महाविद्यालय से 1989-91 में एग्रीकल्चर में बीएससी करने वाले बीडी शर्मा ने एग्रीकल्चर और एग्रोनामी में एमएससी की डिग्री प्राप्त की है। माना जा रहा है कि उनकी संगठन पर अच्छी पकड़ है