बलपुर गांव में  प्रसिद्ध भगोरिया उत्सव का मेला लगा हुआ था। जहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हए थे। इसी मेले में पीड़िता और आरोपी भी पहुंचे हुए थे। जब लड़की सड़क पर किसी के इंतजार के लिए खड़ी हुई तो पीछे से कुछ लड़के आए और उसके साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। 

अलीराजपुर : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अलीराजपुर (Alirajpur) में भगोरिया महोत्सव के दौरान लड़की से हैवानियत मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत सभी 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक ने ट्वीट कर दी है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। भगोरिया महोत्सव के दौरान कुछ लड़के ने एक लड़की के साथ बीच सड़क पर गैंगरेप करते दिखे। हैरानी की बात यह है कि हैवानों के हौंसले इस कदर बुलंद थे कि हजारों लोग सड़क से गुजरते रहे और वो हैवानियत करते रहे। लोग भी तमाशबीन बने रहे। उन्होंने न तो लड़कों को रोका और ना ही पीड़िता को बचाने की कोशिश की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें-हजारों लोगों के बीच महोत्सव में लड़की के साथ गैंगरेप, हिला कर रख देगा हैवानियत का ये Video

वीडियो देख कांप जाएगी रुह

दरअसल, सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां एक लड़की सड़क पर खड़ी थी, इसी दौरान वहां से लड़कों का एक ग्रुप गुजर रहा था। इसी समूह में से एक लड़के ने लड़की को पकड़ लिया और बीच सड़क जबरदस्ती करने लगा। कुछ ही देर बाद एक और युवक ने लड़की को घसीटकर अपने साथियों के बीच ले गया और उसके सभी साथियों ने गैंगरेप किया। 

इसे भी पढ़ें-MP के अलीराजपुर में हैवानियत; युवती को मेले से खींचकर यौन उत्पीड़न , वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की FIR

भगोरिया उत्सव में घटी ये शर्मनाक घटना

शुरूआती जांच के मुताबिक यह मामला कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। जब अलीराजपुर जिले के बलपुर गांव में प्रसिद्ध भगोरिया उत्सव का मेला लगा हुआ था। जहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हए थे। इसी मेले में पीड़िता और आरोपी भी पहुंचे हुए थे। जब लड़की सड़क पर किसी के इंतजार के लिए खड़ी हुई तो पीछे से कुछ लड़के आए और उसके साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। वह पास में खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिपने की कोशिश करती रही। लेकिन आरोपी उसे खींचकर बीच सड़क पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप करने लगे।

इसे भी पढ़ें-कहीं नेता ने 21 दिन तक लड़की से किया गैंगरेप,कहीं भाई के सामने बहन से हैवानियत..MP को शर्मसार करने वाली घटनाएं

इसे भी पढ़ें-शर्मनाक: चारों तरफ भीड़ और वो बीच सड़क लड़की से करते रहे दरिंदगी, रोती-बिलखती पीड़िता को कोई बचाने नहीं आया