नैना के पिता शारदा पासवान का आरोप है कि भाजपा नेता रजत कैथवास ने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। शादी नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

भोपाल : मध्यप्रदेश (madhya pradesh) की राजधानी भोपाल (bhopal) के कोलार इलाके से 15 अक्टूबर को लापता हुई ब्यूटीशियन नैना उर्फ शिखा की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस जांच में साफ हो गया है कि उसके पति ने ही बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या की है। उसका पति भाजपा नेता है और एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। इधर, नैना के पिता शारदा पासवान ने भी बेटी के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 अक्टूबर को हुई थी लापता
24 साल की नैना ब्यूटीशियन थी। उसने सालभर पहले नारियलखेड़ा निशातपुरा के रहने वाले और खुद को भाजपा (bjp) पदाधिकारी बताने वाले रजत कैथवास से लव मैरिज किया था। एक महीने ससुराल में रहने के बाद से ही वह मायके में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। 15 अक्बूटर की शाम वह अपनी मां से दुर्गा झांकी देखने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। 16 अक्टूबर को परिजनों ने कोलार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच सीहोर पुलिस ने नेशनल हाइवे-69 पर मिडघाट सेक्शन के पास मिली अज्ञात युवती का शव बरामद किया था। उसकी पहचान पुलिस ने नैना के रूप में की थी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

शादी के बाद चरित्र संदेह
जानकारी के मुताबिक नैना की दादी का घर नारियलखेड़ा निशातपुरा में रजत के मकान के पास ही है। नैना भी दादी के घर पर रहती थी। इसी दौरान रजत ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी के बाद उसके चरित्र पर संदेह करने लगा। इसी को लेकर उसने हत्या की साजिश रची। वह नैना को धार्मिक स्थल के बहाने सीहोर (Sehore) जिले के बुदनी लेकर पहुंचा। बुदनी के जंगल में नैना की हत्या कर वह भोपाल आ गया। 

इसे भी पढ़ें-प्रेमी जोड़े को तड़पा-तड़पाकर दी भयानक मौत, जिसने सुना कलेजा कांप गया, 7 दिन बाद यूं मिले कंकाल

क्या है लड़की के पिता का आरोप
नैना के पिता शारदा पासवान का आरोप है कि भाजपा नेता रजत कैथवास ने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। शादी नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। शादी के महीनेभर घर में रखने के बाद उसे यह कहकर भगा दिया कि उसके माता-पिता शादी से खुश नहीं हैं। बेटी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी। नैना ने पति के खिलाफ कोर्ट में भरण-पोषण का मामला दर्ज कराया था। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी 15 अक्टूबर को नैना को सलकनपुर मंदिर के दर्शन करने के बहाने भोपाल से लेकर गया था।

केस वापस लेने की धमकी देता था
शारदा पासवान ने बताया कि रजत केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। केस वापस नहीं लेने पर हत्या की धमकी देता था। रजत कैथवास खुद को भारतीय जनता पार्टी (युवा मोर्चा) शाहजहांनाबाद मंडल का उपाध्यक्ष बताता है। उसने फेसबुक वाल पर भी शाहजहांनाबाद मंडल का उपाध्यक्ष लिखा है।

रजत के माता-पिता पर भी आरोप
शारदा पासवान का आरोप है कि रजत के पिता रविशंकर कैथवास मध्यप्रदेश सरकार के स्टेट गैरेज में नौकरी करते हैं, जबकि मां रेखा गृहणी है। बेटी को रजत के अलावा उसके माता-पिता भी प्रताड़ित करते थे। शादी के बाद रजत के माता-पिता बेटी को घर में रखने को तैयार नहीं थे। रजत ने माता-पिता के उकसाने पर ही बेटी के साथ मारपीट कर उसे घर से भगाया था।

इसे भी पढ़ें-डीजे पर डांस करते-करते डॉक्टर की मौत, ऐसे थिरके की फिर नहीं उठ सके..शॉकिंग वीडियो देख रह जाएंगे सन्न