पूरे देश में कोरोना ने दहशत फैला रखी है। महामारी के डर से लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक नेत्रहीन बैंक मैनेजर महिला का आधी रात को घर में घुसकर रेप किया गया। पीड़िता का पति लॉकडाउन के चलते राजस्थान में फंसा हुआ है।

भोपाल. पूरे देश में कोरोना ने दहशत फैला रखी है। महामारी के डर से लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक नेत्रहीन महिला का रेप किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आधी रात को घर में घुसकर की ज्यादती
दरअसल, यह शर्मसार करने देने वाली घटना राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके में शुक्रवार के दिन घटी। जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर पहले महिला के साथ मारपीट की। फिर रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

लॉकडाउन की वजह से पति राजस्थान में फंसा है 
एसडीओपी अनिल त्रिपाठी के मुताबिक, 53 साल की दृष्टिहीन पीड़िता बैंक मैनेजर है। वह यहां एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रहती है। उसका पति 23 मार्च को अपने पैतृक घर राजस्थान गया था। जहां वो लॉकडाउन के चलते फंसा है। घर में और कोई नहीं था, आसपास का इलाका भी सुनसान था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती...
पीड़ता ने बताया- गुरुवार रात गर्मी के चलते नींद नहीं आ रही थी, इसलिए मैंने बालकनी का दरवाजा खोल रखा था। इसी दौरान करीब 4 से 5 के बीच आरोपी बालकनी से घर में घुस गया। जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर मेरे साथ बलात्कार किया। मैं उसके पैर पकड़कर मिन्नतें करती रही, लेकिन उसको कोई तरस नहीं आया। आरोपी जाते समय घर के सारे गेट बंद कर गया था। किसी तरह पड़ोसियों की मदद से मुझे बाहर निकाला गया। फिर पुलिस को 100 डायल नंबर पर फोन कर जानकारी दी गई।