मध्य प्रदेश के राजगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो वह अपना आपा खो बैठा। दोनों को खेत में ही पेड़ से बांध दिया और दो घंटे तक जानवरों की तरह जमकर पीटा।

राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो वह अपना आपा खो बैठा। दोनों को खेत में ही पेड़ से बांध दिया और दो घंटे तक जानवरों की तरह जमकर पीटा। इस दौरान हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने को मिला, जिसके देखने के लिए सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पेड़ से बांध पत्नी को पति ने जमकर पीटा
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना राजगढ़ सुठालिया के खनौटा गांव का है। जहां शनिवार को एक महिला चोरी छिपे खेत में अपने प्रेमी से मिलने के लिए पहुंची हुई थी। बताया जाता है कि इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने, जिसे महिला के पति ने देख लिया। यह देख उसने खेत में ही पत्नी और उसके प्रेमी को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से दोनों की पिटाई की गई। वहीं मौके पर जमा लोगों ने VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस जब मौके पर पहुंची।

महिला ने पिटाई के बाद भी नहीं लिया पति का नाम
मामले की जांक कर रहे थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि हमे किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह वीडियो शेयर किया था। जब हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो महिला घूंघट में और उसका प्रेमी पेड़ से बंधे हुए थे। लेकिन उनके अलवा घटना स्थल पर और कोई नहीं था। जिसके बाद हम उनको छुड़ाकर थाने लेकर आए। पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके साथ दो अज्ञात लोगों ने मारपीट की, नाम किसी का नहीं बताया। इसके बाद जब मामले की छानबीन की गई तो सारी कहानी सामने आ गई। पता चला कि महिला के ही परिजन, पति ने इन्हें बांधा और मारपीट की। महिला के पति और परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।