जननायक टंट्या मामा बड़े क्रांतिकारी थे, अंग्रेज भी उनके सामने आने से डरते थे। टंट्या भील ने अंग्रेजों की आदिवासियों पर दमनकारी नीतियों का जबरदस्त तरीके से विरोध किया।  इसलिए उन्हें इंडियन रॉबिनहुड भी कहा गया है। 

इंदौर (मध्य प्रदेश). भोपाल की हबीबगंज (Habibganj) रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति (rani kamlapati railway station) होने के बाद मध्य प्रदेश सरकार कई जगहों के नाम बदलने जा रही है। अब एक और रेलवे स्टेशन का नाम चेंज करने का फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने किया है। इंदौर के पास बने पातालपानी रेलवे स्टेशन (patalpani railway station) नाम बदलकर आदिवासियों के मसीहा कहे जाने वाले टंट्या मामा के नाम पर किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आदिवासियों के लिए सीएम ने खोले सभी दरवाजे
दरअसल, सीएम शिवराज सोमवार को मंडला जिले के दौरे पर पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन कार्यक्रम में एक जनसभा को संबोधित किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने आदिवासियों के विकास के लिए कई घोषणाएं की। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि पातालपानी रेलवे स्टेशन अब जनजातीय महानायक टंट्या मामा के नाम से जाना जाएगा।

कई स्पॉट का नाम अब टंट्या मामा के नाम पर
बता दें सीएम ने मंडला दौरे के दौरान इंदौर के भंवरकुआं चौराहा के नाम भी बदने का ऐलान किया है। जिसे अब 'द नायक टंट्या भील' नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा इंदौर के ही एमआर 10 के बस स्टैंड का नाम भी बदलकर टंट्या मामा होगा। वहीं भोपाल के हबीबगंज पुलिस थाने का नाम बदलने की तैयारी की जा रही है। इसकी जानकरी खुद प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कुछ दिन पहले दी थी।

कौन हैं द नायक टंट्या मामा..जिन्हें कहा जाता है इंडियन रॉबिनहुड
टंट्या मामा के बारे में खुद मुख्यमंत्री ने कहा कि जननायक टंट्या मामा बड़े क्रांतिकारी थे, अंग्रेज भी उनके सामने आने से डरते थे। टंट्या भील ने अंग्रेजों की आदिवासियों पर दमनकारी नीतियों का जबरदस्त तरीके से विरोध किया। इसलिए उन्हें इंडियन रॉबिनहुड भी कहा गया है। उन्होंने देश के लिए अपना बलिदान कर दिया। टंट्या भील की आदिवासी लोग भगवान की तरह मानते हैं। उनके घरों मे पूजा होती है।

इसे भी पढ़ें-MP में 'हेरिटेज शराब' के नाम से बेची जाएगी महुआ से बनी शराब, अवैध भी नहीं होगी, सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान

इसे भी पढ़ें-हबीबगंज स्टेशन के बाद MP में धड़ाधड़ बदल रहे जगहों के नाम, CM Shivraj ने इंदौर के इन दो स्पॉट का नाम भी बदला