रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र की है। लड़की को अकेला पाकर 15 वर्षीय नाबालिग घर में घुस आया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद पीड़िता इतनी दुखी हुई कि आरोपी के सामने ही खुद के शरीर पर केरोसिन छिड़क आग लगा ली। 

रीवा (मध्य प्रदेश). हाथरस गैंगरेप कांड के बाद भी देश में हैवानियत थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन दरिंदे मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। अब मध्य प्रदेश के रीवा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 14 की लड़की से उसके घर में रेप किया, पीड़िता ने आहत होकर आरोपी के सामने खुद को आग लगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल दहला देने वाली घटना
दरअसल, रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र की है। ये घटना 7 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन शनिवार शाम त्योंथर के एसडीओपी ओपी सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के सामने लड़की ने खुद को लगाई आग
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना करीब 5 बजे के आसपास की है, जब पीड़िता के परिजन बाहर गए हुए थे। लड़की को अकेला पाकर 15 वर्षीय नाबालिग घर में घुस आया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद पीड़िता इतनी दुखी हुई कि आरोपी के सामने ही शरीर पर केरोसिन छिड़क आग लगा ली। पूरा शरीर आग से धू-धू कर जलने लगा। यह देख लड़के के होश उड़ गए उसने गद्दे से आग बुझाने की कोशिक की। लेकिन तब तक उसका पूरा शरीर झुलस चुका था।

4 दिन से सीरियस हालत में है पीड़िता
आसपास के लोगों ने किसी तरह पीड़िता को गंभीर हालत में जिले की संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के बयान के साथ-साथ घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कर लिया है, दुष्कर्म की पुष्टि के लिए के लिए रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।