10वीं में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने टॉप किया है। दोनों ने 496 नंबर हासिल किए हैं। 12वीं में आर्ट्स की सागर की इशिता दुबे ने 480 नंबर के साथ टॉप किया है। साइंस-मैथ्य में श्योपुर की प्रगति मित्तल 494 अंक के साथ और कॉमर्स में मुरैना की खुशबू से शिवहरे ने 480 नंबर पाकर टॉप किया।

भोपाल : एमपी बोर्ड का रिजल्ट (MP Board Result 2022) जारी हो गया है। 10वीं और 12वीं दोनों ही नतीजों में बेटियों ने बाजी मारी है। एक बार फिर मेरिट लिस्ट में लड़कियां अव्वल हैं। 10वीं में कुल 59.54 फीसदी स्‍टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। मेरिट लिस्ट में 55 लड़कियां और 40 लड़के हैं। वहीं 12वीं में 72 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। यहां भी लड़कियां टॉप लिस्ट में हैं। 12वीं की मेरिट लिस्ट में 93 लड़कियां और 60 लड़के हैं। देखिए दोनों ही क्लास के टॉपर की लिस्ट

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10वीं के टॉपर्स की लिस्ट
पहला स्थान - नैंसी दुबे, छतरपुर- 496/500
पहला स्थान - सुचिता पांडे, मैहर (सतना) - 496/500
दूसरा स्थान - आयुष मिश्रा, रीवा 495/500
दूसरा स्थान - पार्थ नारायण शर्मा, कुरावर(राजगढ़) - 495/500
तीसरा स्थान - दिव्यांशी मिश्रा, नरसिंहपुर - 494/50

12वीं के टॉपर्स
मैथ्स साइंस

पहला स्थान - प्रगति मित्तल, श्योपुर, 494 नंबर
दूसरा स्थान - लक्षदीप धाकड़, गुना, 491 नंबर
तीसरा स्थान - आयुष तिवारी, भिंड, 490 नंबर
तीसरा स्थान - वेदिका विश्वकर्मा, बरेली, रायसेन, 490 नंबर

आर्ट्स
पहला स्थान - इशिता दुबे, रहली, सागर, 480 अंक
दूसरा स्थान - रोशिता सिंह, रीवा, 479 अंक
दूसरा स्थान - अनुजा दीक्षित, रतलाम, 479 अंक
तीसरा स्थान - सजल जैन, इंदौर, 478 अंक

कॉमर्स 
पहला स्थान - खुशबू शिवहरे, मुरैना, 480 मार्क्स
पहला स्थान - हर्षिता पांडे, खरगोन, 480 मार्क्स
दूसरा स्थान - कशिश बलेजा, इंदौर, 479 मार्क्स
दूसरा स्थान - श्रुति उपाध्याय, उज्जैन, 479 मार्क्स
तीसरा स्थान - नीलम थडानी, बैरागढ़, भोपाल, 478 मार्क्स

इसे भी पढ़ें-MPBSE result 2022 Live : 10वीं में नैंसी दुबे और सुचिता पांडे और 12वीं में प्रगति मित्‍तल ने किया टॉप

इसे भी पढ़ें-MP Board Result 2022 : जानिए कैसा रहा है पिछले पांच सालों का रिजल्ट, हर बार छात्राओं ने मारी है बाजी