मृतक नीलेश और लड़की पूजा एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों दिवाली से एक दिन पहले यानि 3 नंवबर को घर से बिना बताए लापता हुए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। 

जबलपुर (मध्य प्रदेश). प्रेमी जोड़े को जब प्यार में सफलता नहीं मिलती तो अक्सर देखा जाता है कि वह मौत को गले लगाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसी एक खबर मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से सामने आई है। जहां एक युवक-युवती के शव कुए में तैरते मिले। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों बिना बताए घर से पिलछले 4 दिन से लापता हुआ थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिवाली से एक दिन पहले हुए थे गायब
दरअसल, यह चौंकाने वाली खबर जबलपुर जिले के बरेला इलाके की है। जहां रविवार शाम को एक कुए में युवक-युवती के शव तैरते मिले। लड़के का नाम नीलेश तो लड़की का नाम पूजा बताया जाता है। दोनों की पहचान कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हालांकि अभी तक परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

साथ जी नहीं सके तो साथ मरने का किया फैसला
बता दें कि मृतक नीलेश और लड़की पूजा एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों दिवाली से एक दिन पहले यानि 3 नंवबर को घर से बिना बताए लापता हुए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच दोस्ती थी और वह एक दूसरे से प्यार करते थे। बताया जाता है कि वह शादी करने वाले थे, लेकिन उनके परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। इसी के चलते वह घर से भागे। जब एक नहीं हो सके तो उन्होंने मौत को साथ गले लगाने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें-हादसे में परिवार के 5 लोगों की मौत: शिक्षक बनने से पहले ही खुशियां छिनीं, 4 साल के मां-बाप की भी जान गई

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दर्शन करने जा रहे थे तनोट मंदिर

रायपुर रेलवे स्टेशन पर धमाका, CRPF के 6 जवान जख्मी, इनमें एक की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के सुकुमा के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रहा मुठभेड़