मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में भी ओमिक्रॉन की दहशत फैली हुई है। जहां आम आदमी से लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि यहां एक महिला अफ्रीकी देश बोत्सवाना से हाल ही में लौटी हुई थी, जो अचानक लापता हो गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने महिला को खोजने के लिए खूब पसीना बहाया।

जबलपुर (मध्य प्रदेश). साउथ अफ्रीका (south africa) में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) ने पूरी दुनिया के होश उड़ा कर रखे हुए हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने चेतावनी दी है कि नया वैरिएंट बड़ा खतरा बन सकता है। इसी बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में भी ओमिक्रॉन की दहशत फैली हुई है। जहां आम आदमी से लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि यहां एक महिला बोत्सवाना ( botswana)से हाल ही में लौटी हुई थी, जो अचानक लापता हो गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने महिला को खोजने के लिए खूब पसीना बहाया। आखिरकार वह मिल गई। फिलहाल उसका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अफ्रीका में जहां मिला ओमिक्रॉन..वहीं से आई थी महिला
दरअसल, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मरीज अफ्रीका के बोत्सवाना में भी पाए गए हैं। बताया जाता है कि जो महिला जबलपुर आई है वह मूल रुप से बोत्सवाना की रहने वाली है। जिसका नाम खुमो ओरीमेट सेलिन है। वह 18 नवंबर को दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से जबलपुर आई थी। प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग को खबर दी गई कि जो महिला अफ्रीका से आई है उसे पकड़ा जाए। इसके बाद दोनों विभाग अलर्ट हो गए और उसकी तलाश करने लगे।

सीसीटीवी में दिखी..लेकिन हो गई गायब
जबलपुर सीएमएचओ रत्नेश कुरारिया ने बताया कि महिला ने जो मोबाइल नंबर फ्लाइट के टिकट में दिया था उस पर हम लोगों ने फोन लगाया। लेकिन उसे दिल्ली में रहने वाला कोई युवक उठा रहा था। जो एंबेसी में काम करता है। फिर आनन-फानन में जबलपुर एयरपोर्ट के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले गए तो वह उसमें देखी गई। लेकिन एयरपोर्ट के बाद वह कहां गई यह पता नहीं चल पाया।

आखिरकार ऐसे मिली बोत्सवाना आई महिला
वैसे ही शहर के लोग ओमिक्रॉन को लेकर पहले ही डरे हुए हैं, लेकिन जैसे ही अफ्रीका से जबलपुर आई महिला के बारे में सुना तो हड़कंप मच गया। जबलपुर प्रशासन परेशान था कि कहीं अफ्रीका से आकर गायब हुई महिला ओमिक्रॉन से संक्रमित हुई तो हालातों को संभालना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन पुलिस की मेहनत के बाद अब आखिरकार ये महिला आर्मी के CMM सेंटर में मिल गई है।

यह भी पढ़ें-Omicron: दक्षिण अफ्रीका से लौटा युवक निकला कोरोना संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा सैंपल

Omicron: विदेश से आने वालों के लिए नई गाइडलाइंस, बतानी होगी ट्रैवल हिस्ट्री, देगी होगी निगेटिव रिपोर्ट