कोरोना के कहर में जहां लोग अपनों से नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने देह व्यापार चलने की सूचना मिलने पर एक मकान में छापा मारा तो वहां कुछ युवक कॉलगर्ल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले। 

भोपाल, कोरोना के कहर में जहां लोग अपनों से नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने देह व्यापार चलने की सूचना मिलने पर एक मकान में छापा मारा तो वहां कुछ युवक कॉलगर्ल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले। सेक्स रैकेट संचालित करने के आरोप में पुलिस ने 5 महिलाओं के साथ 2 ग्राहकों को हिरासत में ले लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आपत्तिजनक स्थिति में मिले 5 महिलाएं और 2 युवक
दरअसल, यह मामला शहर के पिपलानी इलाके का है। जहां कुछ लोग एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट चला रहे थे। टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि हमे मंगलवार को सूचना मिली थी कि यहां देह व्यपार का चल रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारा तो वह रंगेहाथ पकड़े गए। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया।

फोटो दिखाकर डील करती थी महिला
पुलिस पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह की सरगना एक 38 साल की महिला है, जिसने इस मकान को दिंसबर से किराए से लिया हुआ है। वह वॉट्सएप के जरिए कस्टमर को लड़कियों की फोटो दिखाकर डील करती थी। इसके बाद एक हजार से लेकर पांच हजार तक सौता तय होता था। यह महिला काफी लंबे समय से अपना नाम बदलकर इस घिनौने कारोबार को कर रही थी।