प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची के गले में अभी भी करीब सवा फीट का सरिया बचा है। उसे एंबुलेंस की मदद से एम्स भेज दिया गया है। वहां ऑपरेशन के जरिए उसे बचाया जाएगा। अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

रायसेन : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन (Raisen) में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। औबेदुल्लागंज के अर्जुन नगर की रहने वाली एक 10 साल की लड़की छत से गिर गई और वहां रखा सरिया उसके गले के आरपास हो गया। जैसे ही बच्ची के गले में रॉड घुसी वह तड़प उठी। उसकी चीख सुन माता-पिता और आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उनके होश उड़ गए। किसी तरह डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी गई। डॉक्टरों की टीम वहां पहुंची और सरिया को कटर से काटकर प्राथमिक इलाज के बाद उसे भोपाल एम्स रेफर कर दिया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छत से गिरी बच्ची और सरिया आर-पार
जानकारी के मुताबिक गोपाल राय की 10 साल की बेटी अंजली बुधवार शाम सात बजे छत पर साइकिल चला रही थी कि तभी वह नीचे गिर गई। छत से करीब 10 से 12 फीट नीचे वह सीधे गैलरी में गिरी और वहां रखा लोहे का सरिया उसके गले को चीरता उस पार हो गया। बताया जा रहा है कि गैलरी में दीवार के बाहर लोहे का करीब डेढ़ फीट सरिया निकला हुआ था और यही उसके गले में जा धंसा।

जिसने भी देखा, उसके होश उड़े
बच्ची जैसे ही नीचे गिरी वह चीख पड़ी। आवाज सुन परिवार और आसपास के लोग वहां पहुंच गए। बेटी को तड़पता देख सभी के हाथ-पांव फूल गए। उसकी तड़प देख किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि उशकी मदद कैसे की जाए। तभी वहां मौजूद किसी ने डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में एक टीम वहां पहुंच गई और बेटी के गले से कटर के जरिए सरिया काटा और तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इस दौरान हर किसी का कलेजा बैठा हुआ था।

इसे भी पढ़ें-दिल को छूकर निकली मौत! सीने के आरपार हुआ 6 फीट लोहे का एंगल, हिम्मत देख दंग रह गए डॉक्टर

इसे भी पढ़ें-स्पीड से जा रही थी कार, अचानक दो बंदर लड़ते हुए कार पर कूद पड़े, रेलिंग का सरिया हुआ कार के आरपार