पिछले साल 12वीं की टॉपर बताने वाली यह दुल्हन अपने पति की कही एक बात से बेहद नाराज है। यह दुल्हन अपने पुराने फ्रेंड के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और अपने पति की करतूत बयां की। बताते हैं कि इसकी शादी 26 जून को हुई थी, लेकिन 4 दिन बाद ही वो ससुराल से भाग निकली। मामला शिवपुरी का है। जैसा कि दुल्हन ने पुलिस को बताया, रास्ते में उसे पुराना दोस्त मिला। वो उसके साथ चली गई। अब दोनों की जान को खतरा है। 

शिवपुरी, मध्य प्रदेश. यह दुल्हन अपने पति से नाराज होकर एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। पिछले साल 12वीं की टॉपर बताने वाली यह दुल्हन अपने पति की कही एक बात से बेहद नाराज है। यह दुल्हन अपने पुराने फ्रेंड के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और अपने पति की करतूत बयां की। बताते हैं कि इसकी शादी 26 जून को हुई थी, लेकिन 4 दिन बाद ही वो ससुराल से भाग निकली। मामला शिवपुरी का है। जैसा कि दुल्हन ने पुलिस को बताया, रास्ते में उसे पुराना दोस्त मिला। वो उसके साथ चली गई। अब दोनों की जान को खतरा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति पर लगाया यह इल्जाम....

अपने दोस्त के साथ एसपी आफिस पहुंची इस लड़की ने बताया कि सुहागरात के दिन ही पति अशोक ने कहा कि इस शादी का 5 लाख रुपए में सौदा हुआ है। लड़की के परिजनों ने पैसे लेकर यह शादी कराई है। लड़की ने कहा कि पति उसे धमकी देने लगा कि वो जैसा कहेगा, करना होगा। अगर उसकी बात नहीं मानी, तो वो मार डालेगा। पति उसे इंसान नहीं, चीज समझता है। इसलिए वो ससुराल से भाग निकली। रास्ते में उसे दीपक कोली मिला। दीपक उसका पुराना दोस्त है। अब दीपक उसकी मदद कर रहा है। अगर पुलिस ने मदद नहीं की, तो लोग दोनों को मार डालेंगे। एसपी ने कोतवाली थाना प्रभारी को बुलाकर मामले की जांच सौंपी है।

दोस्त बोला-मैं मदद करूंगा...
एसपी को दीपक ने बताया कि लड़की का साथ देने पर उसे भी जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। एसपी ने कोतवाली प्रभारी बादाम सिंह को बुलाकर दोनों को सौंपा। पुलिस पता कर रही है कि लड़की के आरोपों में कितनी सच्चाई है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग और जबर्दस्ती शादी कराने का मामला भी हो सकता है।