मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिल से एक दिल दहला देने वाला शॉकिंग क्राइम सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी से बदला देने के लिए तीन साल की बेटे की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में जब उसे अपने किए पर पछतावा हुआ तो वह मासूम के शव को लेकर थाने पहुंच गया। 

अनूपपुर. मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिल से एक दिल दहला देने वाला शॉकिंग क्राइम सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी से बदला देने के लिए तीन साल की बेटे की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में जब उसे अपने किए पर पछतावा हुआ तो वह मासूम के शव को लेकर थाने पहुंच गया। इसके बाद रोते हुए अपनी जुर्म के पीछे की कहानी बयां की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शव कंधे पर रख बेटी को किया प्यार और दुलार
दरअल, यह रोंगटे खड़े कर देने वाली वरदात अनूपपुर जिले के बम्हानी थाने क्षेत्र के टोला का है। जहां के रहने वाले 35 साल का संतराम बेटी गायत्री के शव के लेकर सोमवार सुबह करीब 11 बजे थाने पहुंचा हुआ था। युवक के क्राइम का यह नजारा देखकर पुलिस वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। बताया जाता है कि हत्या के बाद उसने अपनी बेटी के साथ उसे कंधे पर लेकर दुलार किया। इसी बीच वव बच्ची को प्यार करते हुए इमोशनल हो गया और ऐसा करने पर उसे बेहद पछतावा भी हुआ। पुलिस अधिकारियों से बोला आपको जो सजा देनी हो दे दीजिए, क्योंकि मैंने बहुत बड़ा पाप जो किया है।

मासूम को मारने के लिए रची खौफनाक साजिश
पुलिस के सामने शव रखकर उसने अपना जुर्म कबूला और फिर कहानी बयां की। संतराम ने बताया कि वह अपनी साली से प्यार करने लगा था। जिसका पता जब पत्नी पता चला तो वह आए दिन झगड़ा करती थी। सोमवार सुबह घटना को अंजाम देने से पहले मेरे और पत्नी के बीच पहले जमकर विवाद हुआ था। आरोपी ने बताया कि रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर में बेटी को सुबह घूर से करीब 5 किलोमीटर दूर जंगल ले गया। वहां जाने के बाद मेरे दिमाग में पत्नी से विवाद की बातें गूंज रही थीं। बस इसी गुस्से में आकर बेटी का गला दबा दिया।

यह भी पढ़ें-शॉकिंग क्राइम: प्यार में इस कदर पागल हो गई दादी, प्रेमी से करवा दी अपनी 3 साल की पोती की हत्या

यह भी पढ़ें-फिल्मी अंदाज वाला बदला: पति ने पत्नी का रेप करने वाले को डायनामाइट से उड़ाया, उड़ा दिए चिथड़े..पढें शॉकिंग क्राइम