आमतौर पर खानपान को लेकर सबकी अपनी-अपनी आदतें होती हैं। किसी को कोई चीज पसंद है, तो वही चीज किसी को नापंसद। लेकिन इस शख्स को जो चीज खाने में पसंद है, उसे तो कोई मुंह में भी रखना नहीं चाहेगा।

 डिंडोरी. आपको खाने में क्या पसंद है और क्या नहीं? यह आम सवाल है, लेकिन इस शख्स को ऐसी चीज खाना पसंद है, जिसे कोई मुंह में तक रखने से दूर भाग जाए। यह हैं डिंडेारी जिले के शाहपुरा के रहने वाले दयाराम साहू। दायराम पेशे से वकील हैं। लेकिन इनको कांच खाने का शौक चढ़ा हुआ है। वो भी कुछ दिनों से नहीं, बल्कि 45 सालों से। वैसे यह बताने की जरूरत नहीं कि कांच अगर पेट में भी चला जाए, तो हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। आंतें कट सकती हैं। हालांकि इनको अभी तक ऐसा नहीं हुआ। हालांकि दयाराम अपनी इस आदत से खुद भी परेशान हैं। वे लोगों को ऐसी चीजें न खाने की सलाह देते हैं। दयाराम बताते हैं कि कांच खाने के कारण उनके दांत खराब हो चुके हैं। दयाराम कहते हैं कि उन्हें बचपन से कांच खाने की लत पड़ गई थी। पहले यह एक हैरतअंगेज खेल था, लेकिन बाद में आदत बन गई। दयाराम पहले एक किलो तक कांच खा जाते थे। हालांकि दांत खराब होने से अब कांच कम खाने लगे हैं। दायाराम की पत्नी उनके लिए कांच का प्रबंध करती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…