कोरोना के कहर से बचने के लिए और लॉकडाउन के चलते अजब-गजब तरीके से शादियां हो रहीं हैं। ऐसी एक शादी मध्य प्रदेश में हुई जो चर्चा का विषय बन गई। जहां 10 मिनट के अंदर दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लेकर शादी कर ली।

मुरैना. कोरोना के कहर से बचने के लिए और लॉकडाउन के चलते अजब-गजब तरीके से शादियां हो रहीं हैं। ऐसी एक शादी मध्य प्रदेश में हुई जो चर्चा का विषय बन गई। जहां 10 मिनट के अंदर दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लेकर शादी कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुल्हन ने बिना माता-पिता के साथ की शादी
दरअसल, यह अनोखी शादी मुरैना जिले के जौरा में रविवार के दिन हुई। जहां दुल्हन निर्मला अकेली ही दिल्ली से टैक्सी में बैठकर दूल्हा गौरव के साथ शादी करने के लिए पहुंची थी। दोनों महज 5 से 6 लोगों की मौजदगी में शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि दुल्हन के पिता जगदीश प्रसाद शर्मा का पहले निधन हो चुका है, और मां चलने-फिरने में असहाय है। 

नोएडा की एक कंपनी में हुई थी दोनों की मुलाकात
जानकारी के मुतबिक, निर्मला की नोएडा की एक कंपनी में जॉब करती है। जहां उसकी मुलाकात गौरव से हुई थी, दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और शादी करने का फैसला किया। लेकिन कुछ समय पहले उनकी यह शादी कोरोना वायरस की वजह से टल गई थी। जो अब जाकर सादगी तरीके से संपन्न हुई।

एक टैक्सी से दूल्हे के घर पहुंची थी दुल्हन
शनिवार को निर्मला अकेली ही मुरैना पहुंची। यहां से उसने एक टैक्सी हायर की और 25 किलोमीटर दूर गौरव के घर जौरा पहुंची। यहां उसने अपने 2 ननद-ननदोई के सामने गौरव के साथ सात फेरे लिए और वरमाला पहनाकर जिंदगीभर साथ रहने कसमें खाईं।