राकांपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने 77 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

मुंबई(Mumbai). राकांपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने 77 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में वरिष्ठ नेता अजीत पवार, जयंत पाटिल और छगन भुजबल का नाम भी शामिल किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गौरतलब है कि इस बार शरद पवार के पोते रोहित पवार पहली बार चुनाव लड़ेंगे। रोहित अहमदनगर जिले के करजत जामखेड़ सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनका मुकाबला भाजपा के विधायक और मंत्री राम शिंदे से होगा।

अजीत पवार बारामती से चुनावी किस्मत आजमाएंगे। राज्य राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल इस्लामपुर से और भुजबल येवला से चुनाव लड़ेंगे। विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे पर्ली से तथा मुंबई राकांपा अध्यक्ष नवाब मलिक मुंबई के अणुशक्तिगनर से चुनाव लड़ेंगे।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]