घटना शाम करीब पांच बजे हुई जब तीन लोगों ने महिला पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी और भाग गए। इस घटना में विधवा महिला 50 प्रतिशत तक जल गई। कुछ राहगीरों और पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने और उनकी पहचान के लिये पीड़िता का बयान दर्ज कर रही है।


मुंबई. महाराष्ट्र के नासिक जिले में लासलगांव बस स्टैंड पर शनिवार को तीन अज्ञात लोगों ने 35 वर्षीय महिला को कथित रूप से आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस की मदद से पीड़िता को पहुंचाया गया अस्पताल

उन्होंने कहा कि घटना शाम करीब पांच बजे हुई जब तीन लोगों ने महिला पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी और भाग गए। इस घटना में विधवा महिला 50 प्रतिशत तक जल गई। कुछ राहगीरों और पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने और उनकी पहचान के लिये पीड़िता का बयान दर्ज कर रही है।

इससे पहले हाल ही में राज्य के वर्धा जिले में 25 वर्षीय कॉलेज लेक्चरर को भी आग लगाने की घटना सामने आई थी, जिसने सात दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद 10 फरवरी को नागपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)