पुणे के अस्पतालों में एक लाख 16 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 11,790 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में मृत्यु दर 1.54% और रिकवरी रेट 85.11% है।

पुणे (Maharashtra) । कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बहुत ही डरावनी साबित हो रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आई है पुणे के हड़पसर इलाके से। जहां आठ दिनों के अंदर एक महिला को छोड़कर पूरा परिवार एक-एक कर दम तोड़ दिया। मरने वालों में माता-पिता और दो बेटे शामिल हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक-एक कर थमती गई सभी की सांसें
सभी एक छत के नीचे पुणे के हड़पसर इलाके में रहते थे। मरने वालों में लक्ष्मण, सुमन, श्यामसुंदर और विजय कोचेकर शामिल हैं। किसी एक हॉस्पिटल में जगह न मिलने की वजह से पांचों का इलाज अलग-अलग हॉस्पिटल में चल रहा था। धीरे-धीरे सभी की हालत गंभीर होती गई और आखिरकार एक महिला के अलावा पूरा परिवार दुनिया से चला गया।

पुणे में 1.16 लाख एक्टिव केस
पुणे के अस्पतालों में एक लाख 16 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 11,790 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में मृत्यु दर 1.54% और रिकवरी रेट 85.11% है।