महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग लड़की 12 घंटे तक गैंगरेप किया गया।

पालघर( Maharashtra). महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग लड़की 12 घंटे तक गैंगरेप किया गया। लड़की के साथ हैवानियत करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि रेप की यह घटना 16-17 दिसंबर की दरमियानी रात हुई। आरोपियों ने पहले लड़की को एक सूने बंगले में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे समुद्र किनारे ले जाकर जमकर प्रताड़ित किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक लड़की ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे 16 दिसंबर की रात 8 बजे से 17 दिसंबर की सुबह 10 बजे तक प्रताड़ित किया। आरोपी उसे माहिम गांव के एक सूने बंगले में ले गए और लगातार उसके साथ बलात्कार किया। उसके बाद वे उसे समुद्र किनारे ले गए और झाड़ियों में ले जाकर प्रताड़ित किया।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को किया अरेस्ट
पालघर जिले के सतपती ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर रविवार सुबह सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 376 (डी), धारा 366 (ए), धारा 341, धारा 342, धारा 323 और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।