भुसावल में रविवार रात बीजेपी नेता समेत उनके दो बेटों और एक दोस्त का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। इस घटना को तीन अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया है। इस हमले में कुल 5 लोगों की मौत हो गई है।


भुसावल (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भुसावस में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बीजेपी नेता रविंद्र खरात समेत उनके दो बेटों और एक दोस्त का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। वहीं इस हमले में उनकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना रविवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हत्या के बाद हमलावरों ने कर दिया सरेंडर 
पुलिस के मुताबिक, इस घटना को तीन तीन अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया है। जब रात में भुसावल से भाजपा पार्षद रविंद्र खरात अपने परिवार और एक दोस्त के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे उसी दौरान तीन बदमाशों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। वरदात को अंजाम देकर तीनों आरोपियों ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। एसपी ने मीडिया को बताया कि मामला पारिवारिक रंजिश से जुड़ा लग रहा है। हमलावरों से पूछताछ की जा रही है।

पहले मारे चाकू, फिर बरासा दीं गोलियां
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले बीजेपी नेता पर उनके घर में घुसकर पहले चाकू से कई वार हमला किया। फिर दनादन गोलियां बरसाते रहे। गोलीबारी की अवाज सुनकर उनके भाई बाहर आए तो उनपर भी गोलियां बरसा दीं। हमला इतना खतरनाक था कि तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। मरने वालों में पार्षद रविंद्र खरात उनके दो बेटे रोहति और प्रेम व दोस्त सुमित हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए सभी हथियार बरामद कर लिए हैं।