महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और पंकजा मुंडे के नाम भी शामिल हैं।

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और पंकजा मुंडे के नाम भी शामिल हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए राधाकृष्ण विखे पाटिल को भाजपा ने शिरडी से टिकट दिया है। वहीं, राज्य में मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से चुनाव लड़ेंगे। फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से, पाटिल कोथरुड से टिकट मिला है। वहीं, मुंडे पार्ली से चुनाव मैदान में होंगी। 

Scroll to load tweet…

शिवसेना-भाजपा में सीटों का ऐलान नहीं
शिवसेना और भाजपा में गठबंधन का ऐलान हो चुका है। लेकिन अभी सीटों का औपचारिक ऐलान बाकी है। माना जा रहा है शिवसेना 124 सीटों पर मान गई है। दोनों पार्टियों ने 2014 में अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

21 अक्टूबर को मतदान
महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को हरियाणा के साथ ही मतदान होना है। नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 123, शिवसेना ने 63 पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को 42 और एनसीपी को 41 सीटें मिली थीं।

कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन
कांग्रेस और राकांपा 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगेराकांपा प्रमुख शरद पवार ने दो दिन पहले ही कांग्रेस के साथ गठबंधन की स्थिति को साफ कर दिया। उन्होंने बताया था कि 288 सीटों वाले महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 38 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई हैं।