महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 थी। भूकंप से संपत्ति को किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पालघर. महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 थी। मुख्य आपदा प्रकोष्ठ विवेकानंद कदम ने कहा कि जिले में सुबह करीब पौने नौ बजे पांच किलोमीटर की गहरायी में 2.7 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ दिन पहले 40 मिनट में 6 बार आया था भूकंप
उन्होंने कहा कि भूकंप से संपत्ति को किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कुछ दिन पहले जिले में करीब 40 मिनट तक छह बार भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। पालघर जिले में दहानु तालुका स्थित धुंदलवाड़ी भूकंप का केंद्र है और पिछले एक साल से यहां भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं।