एक दिल दहला देने वाला मामला मुंबई में सामने आया है। जहां एक पिता अपने चार साल के मासूम बच्चे को बुरी तरह से पीट रहा था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मुंबई. कोई पिता इतना बेरहम कैसे हो सकता है कि अपने जिगर के टुकड़े यानि बेटे को बुरी तरह से पीटे। लेकिन ऐसी ही एक दिल दहला देने वाला मामला मुंबई में सामने आया है। जहां एक पिता अपने चार साल के मासूम बच्चे को बुरी तरह से पीट रहा होता है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला की समझदारी से जेल पहुंचा पति
दरअसल बच्चे के साथ बेरहमी का मामला मुंबई के चूनाभट्टी इलाके का है। जहां हैवान पिता अजरुददीन शेख अपने बच्चे के गाल पर क्रूरता से थप्पड मार रहा था। हालांकि मौके पर आरोपी की पत्नी मौजूद थी, लेकिन उसके डर के कारण वह उसको पीटने से नहीं रोक सकी। महिला ने समझदारी दिखाते हुए चुपके से अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बना लिया और अपनी जानने वाली एक महिला को भेज दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जब बच्चे की मां ने अपनी एक रिश्तेदार को यह वीडियो भेजा तो उसने इसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब फेसबुक पर लोगों ने इस वीडियो को देखा तो उन्होंने चूनाभट्टी इलाके की पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर उसको हिरासत में ले लिया है। वही मासूम को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां पुलिस बच्चे का मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।, जिसके बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।