बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने लोगों के बीच मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘सद्भावना राजदूत’ बनाया है। 

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने लोगों के बीच मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘सद्भावना राजदूत’ बनाया है। बता दें कि राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में यह कहती नजर आएंगी माधुरी दीक्षित
माधुरी देश के विकास में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और मतदाताओं की भूमिका के बारे में बताते हुए ‘लेट अस वोट’नामक वीडियो में नजर आयेंगी। चुनाव आयोग ने अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के दौरान 12 हस्तियों को सद्भावना राजदूत नियुक्त किया था।

महाराष्ट्र का पिछला गणित
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 2014 के चुनाव में भाजपा को 122 सीटें मिली थीं। यहां कुल सीटें 288 हैं। यहां भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। दरअसल, 25 साल बाद भाजपा-शिवसेना ने सीटों के बंटवारे में सहमति न बनने पर अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था। हालांकि किसी को भी बहुमत नहीं मिला और फिर मिलजुलकर ही सरकार बनानी पड़ी। शिवसेना को महज 63 सीट मिलीं थीं। वहीं कांग्रेस को 42 और एनसीपी को 41 सीटों से संतोष करना पड़ा था। यहां 1.8 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। यहां की सरकार की कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। यहां 8.94 करोड़ वोटर हैं।