मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार सुबह एक गोदाम में आग लग गई। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। 

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार सुबह एक गोदाम में आग लग गई। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। घाटकोपर फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग लेवल एक की है। घटना की सूचना सुबह 10.30 बजे आई थी। अब हालात काबू में हैं और कुछ ही देर में इसे पूरी तरह से बुझा दिया जाएगा। ये गोदाम प्लास्टिक के सामान का है, जिसके कारण काला धुंआ आसपास के इलाके में फैल गया। आसपास रहने वाले लोगों को घरों से बाहर निकाल लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

वहीं, 5 दिन पहले 28 दिसंबर को मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। इस घटना में गुम हुए तीन लोगों में से दो की मौत हो गई थी। एक महिला और एक पुरुष का शव मिला था। इससे पहले डेप्युटी चीफ फायर ऑफिसर विजय कुमार पाणिग्रहि ने कहा था कि तीन लोग गायब हैं, जिनकी तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

लोकल ट्रेन में भी लग गई थी आग
मुंबई में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अक्टूबर महीने में मुंबई के वाशी स्‍टेशन पर लोकल ट्रेन में आग लगी थी, हालांकि उसमें क‍ोई हताहत नहीं हुआ था। मुंबई और पनवेल के बीच लोकल ट्रेनों की सेवाओं को रोक दिया गया था। मुंबई के अंधेरी में अक्टूबर महीने में एक कमर्शल बिल्डिंग में आग लग गई थी। 

यहां भी आग की घटनाएं सामने आईं
वहीं, मुंबई के विले पार्ले इलाके की एक तीन मंजिला बिल्डिंग की पहली मंजिल पर कुछ दिन पहले भीषण आग लग गई थी। इसी बीच, मुंबई के उपनगरीय पवई में एक कार शोरूम के गैरेज में आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पवई के साकी विहार रोड स्थित ‘साई ऑटो हुंडई शोरूम’ के गैरेज में सुबह आग लगी। दमकल की पांच गाड़ियों, पानी के टैंक और दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया था। करीब एक महीने पहले ठाणे जिले के भिवंडी के अंसारी मैरिज हॉल में आग लग गई थी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी। आग लगने के कारण आसपास के कुछ वाहनों में भी आग लग गई थी।

मुंबई में 55% सैंपल्स में मिल रहा Omicron, जनवरी के तीसरे सप्ताह तक हो सकते हैं 2 लाख सक्रिय मरीज

Omicron के खतरे के बीच बड़ा फैसला, मुंबई में सार्वजनिक जगहों पर शाम 5 बजे के बाद एंट्री बैन, 15 जनवरी तक रोक

नए साल पर Mumbai में खालिस्तानी आतंकी हमले की आशंका, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अलर्ट जारी