महाराष्ट्र में आए दिन आग लगने जैसे भीषण हादसे होते रहे हैं। अब फिर कोल्हापुर के एक केमिकल फैक्ट्री में भयानक तरीके से आग लगने की खबर सामने आई है। हालांकि मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

कोल्हापुर. महाराष्ट्र में आए दिन आग लगने जैसे भीषण हादसे होते रहे हैं। अब फिर कोल्हापुर के एक केमिकल फैक्ट्री में भयानक तरीके से आग लगने की खबर सामने आई है। हालांकि मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा कि अभी तक किसी तरह से कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। समय रहते लोग निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैक्ट्री पर जाने वाले रास्तों किया गया बंद
दरअसल. कोल्हापुर की केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से जो कई भी फैक्ट्री के अंदर था उसे बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद सूचना मिलने पर आग को बुझाने के लिए दमकल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आग पर अब तक काबू पाने का प्रयास टीम कर रही है। एहतियात के तौर पर इस फैक्ट्री पर जाने वाले आसपास के सारे रास्तों को बंद कर दिया गया है।

दूर से दिख रहा था धुएं का गुब्बार
स्थानीय लोगों ने बाताया कि सुबह-सुबह अचानक फैक्ट्री से धुआ निकला तो इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। फिर कुछ ही देर बाद काफी दूर से आग के धुएं का गुब्बार आसमान में देखने लगा। इस आग को देखते हुए पुलिस और अग्निशमन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि आग लगने के बाद अंदर कोई मौजूद नहीं था।

दो दिन पहले आग में हुई थी 7 लोगों की मौत
बता दें कि दो दिन पहले शनिवार को महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई के ताड़देव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास एक इमारत में भीषण आग लगी थी। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई बुरी तरह झुलस गए थे। 20 मंजिल वाली बिल्डिंग में आग लगने के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई थी। 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था।

इसे भी पढ़ें-आग की लपटों में कई बार झुलसी मायानगरी, किसी का परिवार खत्म हुआ तो किसी का चौपट हुआ घर-बार..

इसे भी पढ़ें-जब अचानक कपड़ा फैक्टरी से निकले लगी आग की लपटें और धुएं का गुबाह..आंखों के सामने ही करोड़ों का सामान जलकर खाक

Scroll to load tweet…