मुंबई पुलिस ने सबसे ज्यादा 126 जवान खोए हैं। इसके बाद ठाणे में 37, नागपुर में 25, पुणे में 20, अहमदनगर में 17, गढ़चिरौली में 16, नवी मुंबई में 12 और नासिक में 12 पुलिसकर्मियों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। 

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना का कहर लगातार जारी है। पुलिसकर्मी, डॉक्टर, नेता और सरकारी कर्मचारी भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी की बाद पुलिसकर्मियों के लिए है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोरोना वायरस से अब तक 265 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। इस मामले में मुंबई सबसे ऊपर है। मुंबई पुलिस ने सबसे ज्यादा 126 जवान खोए हैं। इसके बाद ठाणे में 37, नागपुर में 25, पुणे में 20, अहमदनगर में 17, गढ़चिरौली में 16, नवी मुंबई में 12 और नासिक में 12 पुलिसकर्मियों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र पुलिस में मौजूदा समय में एक्टिव मामलों की संख्या 2,145 है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महाराष्ट्र में COVID-19 की स्थिति
वहीं, दो दिनों की स्थिरता के बाद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को प्रदेश में 46 हजार 723 नए केस सामने आए। एक दिन में राज्य में कोरोना से 32 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में 28 हजार 41 मरीज कोरोना से ठीक हुए। बुधवार को आए नए केस मंगलवार को 34 हजार 424 केस के मुकाबले 12 हजार ज्यादा हैं। बुधवार के नए आंकड़े सामने आने के बाद महाराष्ट्र मे अब तक 66 लाख 49 हजार 111 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 94.52 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। फिलहाल वर्तमान में 15 लाख 29 हजार 452 लोग होम क्वारंटाइन में है।. इसके अलावा 6 हजार 951 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में हैं।

ओमिक्रॉन ने भी डराया
राज्य में ओमिक्रॉन (Omicron) के नए केस भी बुधवार को 86 सामने आए। पुणे में सबसे ज्यादा यानी 54, मुंबई (Mumbai) में 21, पिंपरी चिंचवड में 6, सातारा में 3, नासिक में 2 केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 1,367 ओमिक्रॉन के केस सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही 734 ओमिक्रॉन के मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

एक हफ्ते के आंकड़ें
11 जनवरी - 34 हजार 424 केस
10 जनवरी - 33 हजार 470 केस
09 जनवरी - 44 हजार 388 केस
08 जनवरी - 41 हजार 134 केस
07 जनवरी - 40 हजार 925 केस
06 जनवरी - 36 हजार 265 केस
05 जनवरी - 26 हजार 538 केस

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र में तीसरी लहर से भयावह हालात: सैंकड़ों डॉक्टर होने लगे संक्रमित, तो पुलिस वालों की होने लगीं मौतें

इसे भी पढ़ें-Maharashtra में कोरोना संक्रमण ने फिर डराया, मुंबई में थोड़ी राहत, तीन दिन बाद 4% घटे नए केस