मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए B पहली से 9वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं, जबकि 10वीं और 12वीं की क्लासेस जारी रहेंगी। 

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहली से 9वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं, जबकि 10वीं और 12वीं की क्लासेस जारी रहेंगी। इसकी जानकारी BMC की ओर से दी गई है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बीएमसी के अधिकारियों ने सोमवार को बैठक की। बैठक में स्कूल बंद रखने पर अधिकारियों के बीच सहमति बनी। जिसके बाद पहली से 9वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई में बढ़ रहा संक्रमण
बता दें कि महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। राज्य में सबसे ज्यादा केस मुंबई से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना संक्रमण के 11 हजार 877 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 2 हजार 707 अधिक हैं। इसके साथ ही ओमिक्रॉन के 50 मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि महाराष्ट्र में नौ मरीजों की भी मौत हुई और इसके साथ ही मृतकों की संख्या 1 लाख 41 हजार 542 पर पहुंच गई है। महाराष्ट्र में अब 42 हजार 24 कोरोना के एक्टिव केस हैं। संक्रमण के 11 हजार 877 मामलों में से 7 हजार 792 मामले मुंबई से सामने आए।

बच्चों का वैक्सीनेशन भी शुरू
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुंबई में सोमवार से 18 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। मुंबई के 9 वैक्सीनेशन सेंटरों पर बच्चों को वैक्सीन देने का इंतजाम किया गया है। शुरुआत में वैक्सीनेशन के लिए मुंबई महापालिका के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है। इधर महाराष्ट्र् के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने एक बार फिर से लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। उन्होंने स्कूल पर फैसला लिए जाने की बात भी कही थी।

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र में 10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना पॉजिटिव, डिप्टी सीएम पवार बोले- अब कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं

इसे भी पढ़ें-मुंबई में 55% सैंपल्स में मिल रहा Omicron, जनवरी के तीसरे सप्ताह तक हो सकते हैं 2 लाख सक्रिय मरीज