सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक पानी पुरी का ठेला लगाने वाला युवक शौचालय के पानी से गोल गप्पे का मसाला तैयार करके लोगों को खिला रहा था। 

मुंबई. गोल-गप्पे या पानी पुरी को देखते ही आपका मन उनको खाने का करने लगता है। इसलिए तो कहा जाता है कि अगर घूमने या शादी-पार्टी में जाएं और गोल गप्पे नहीं खाया तो फिर क्या किया। लेकिन जब आपको पता चले कि जिस ठेले से आप चटपटे गोल-गप्पे खा रहे हैं, वह टॉयलेट पानी से बना है तो खाना तो दूर उधर देखेंगे तक नहीं। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला मुंबई से सामने आया है। जहां एक गोल-गप्पे बेचने वाला युवक शौचालय के पानी से कैन भर पानी-पुरी का पानी बनाकर लोगों को खिला रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शौचालय के पानी से मसाला बनाकर खिलाता था गोल-गप्पे
दरअसल, इस शर्मनाक घटना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो रहा है। कोल्हापुर इलाके में रणकला झील के किनारे में एक युवक गोल-गप्पा बेचता है। वह इस एरिया में बहुत ही फेमस है रोज सैंकड़ों लोग यहां खाने के लिए लाइन लगाकर खाते हैं। लेकिन उसकी असलियत का एक वीडियो सामने आया है। वह शौचालय के पानी का इस्तेमाल कर पानी-पुरी का मसाला तैयार करता नजर आ रहा है। जैसे ही विडियो वारयल हुआ तो इलाके के लोग उसको पकड़कर मारपीट करने लगे और उसका ठेला गिरा दिया।

(पहली तस्वीर में युवक टॉयलेट से पानी भरता हुआ, दूसरी तस्वीर में वह उसी पानी को ठेले पर रखता हुआ)

थाने तक पहुंचा मामला...
जब यह मामला पुलिस थाने तक पहुंचा तो आरोपी कहने लगा कि वह इस पानी से सिर्फ अपने हाथ धोता है। ना कि इससे गोल गप्पे का पानी बनाता है। फिलहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है। हालांकि लोगों का कहना है कि वह जिस प्लॉस्टिक जार से लोगों को गोल गप्पे खिलाता है, वीडियो में वह उसी में टॉयलेट से पानी भरता हुआ दिख रहा है।

(लोगों ने पानी पुरी वाले को मारने के अलावा उसका ठेला भी तोड़ दिया)