इस घटना के बाद सोशल वर्क के तहत हो रही इस मैराथन रेस पर थोड़ी देर के लिए विराम लग गया। 

मुंबई. महाराष्ट्र में मुंबई मैराथन 2020 में दौड़ लगा रहे एक 64 साल के बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद सोशल वर्क के तहत हो रही इस मैराथन रेस पर थोड़ी देर के लिए विराम लग गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रविवार को मुंबई मैराथन 2020 का आयोजन हुआ था। इसमें दुनियाभर से लोगों ने भाग लिया था। रेस में 64 साल गजानन मलजलकर भी शामिल थे तभी कार्डियक अरेस्ट से उनकी अचानक मौत हो गई। सीनयर सिटिजन ग्रुप में दौड़ रहे गजानन 4kms चलने के बाद ही ढेर हो गए हालात खराब देख उन्हें बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस मैराथन में दो और प्रतिभागियों को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 40 वर्षीय हिमांशु ठक्कर की एंजियोप्लास्टी चल रही थी जबकि दूसरे को छुट्टी दे दी गई है।

हाफ मैराथन सुबह 5.15 बजे और 10 किमी. रन सुबह 6.30 बजे शुरू हुआ। 10 किमी. मैराथन की शुरुआत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) स्टेशन से हुई, और हजारों लोग शहर से गुजरते हुए बांद्रा-वर्ली सीलिंक, मरीन ड्राइव, महालक्ष्मी रेसकोर्स, हाजी अली और पेडार रोड को पहुंचते हैं।