पुणे में रहने वाली 17 साल की लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके पिता और चाचा ने उसके साथ कई बार रेप किया। दादा ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे। 17 साल की एक लड़की के साथ उसके पिता और चाचा ने कई बार रेप किया। गंदी हरकत करने में दादा भी पीछे नहीं रहा। पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके पिता और चाचा ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। दादा ने भी उसका उत्पीड़न किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। लड़की ने अपने कॉलेज में यौन उत्पीड़न से बचाव को लेकर बनी विशाखा समिति के सदस्यों को आपबीती सुनाई थी। इसके बाद मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर बुधवार को पॉक्सो एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act) और आईपीसी (Indian Penal Code) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पीड़िता ने बताया है कि 2016 और 2018 में वह उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक घर में रह रही थी। इस दौरान चाचा ने कई बार उसके साथ रेप किया था। दादा ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया था। 

यह भी पढ़ें- Shraddha Murder Case:कत्ल के बाद खून के धब्बे छुपाने आफताब ने निकाला ये नायाब तरीका, 10 घंटे में किए 35 टुकड़े

मां घर में नहीं रहती तो पिता करता था बेटी से रेप
2017 में पीड़िता पुणे में रह रहे अपने पिता के पास आई थी। उसने पिता को चिट पर लिखकर अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न की जानकारी दी थी। बेटी के साथ अत्याचार करने के लिए अपने पिता और भाई के खिलाफ खड़े होने के बदले पिता ने भी बच्ची के साथ रेप करना शुरू कर दिया। मां के घर पर नहीं रहने के दौरान बाप उसके साथ रेप करता था। उसने कई बार बेटी के साथ बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने लड़की के पिता, चाचा और दादा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ड्रग्स माफियाओं की नई तिकड़म: पार्सल में रखी थीं धार्मिक किताबें और फोटोफ्रेम, जिनके अंदर भरा गया था ड्रग्स