महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के जलसंधारण मंत्री तथा शिवसेना के नेता तानाजी सावंत इन दिनों चर्चा में है। विधानपरिषद के द्वारा सदस्यता पाने के बाद तुरंत मंत्रिमंडल में भी अपना स्थान पाने के बाद वे चर्चा में आए थे लेकिन उनकी सर्वधिक चर्चा तब हुई जब उन्होंने महाराष्ट्र राज्य को ही भिखारी कह डाला। लोकसभा चुनाव के दौरान सावंत ने कहा था, "मैं महाराष्ट्र को भिखारी बनाऊंगा लेकिन खुद कभी भिखारी नहीं बन सकता।" 

मुंबई. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के जलसंधारण मंत्री तथा शिवसेना के नेता तानाजी सावंत इन दिनों चर्चा में है। विधानपरिषद के द्वारा सदस्यता पाने के बाद तुरंत मंत्रिमंडल में भी अपना स्थान पाने के बाद वे चर्चा में आए थे लेकिन उनकी सर्वधिक चर्चा तब हुई जब उन्होंने महाराष्ट्र राज्य को ही भिखारी कह डाला। लोकसभा चुनाव के दौरान सावंत ने कहा था, "मैं महाराष्ट्र को भिखारी बनाऊंगा लेकिन खुद कभी भिखारी नहीं बन सकता।" 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपने बयान पर माफी भी मांगी- 

उस समय उनकी संपत्ति की भी बड़ी चर्चा हुई। सावंत केस विवादित बयान के बाद राज्य में जगह जगह उनका निषेध किया गया था, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी।

 अब सावंत विधानसभा के मैदान में उतरे है। शिवसेना की ओर से उस्मानाबाद के भूम परन्दा वाशी से वे मैदान में है। 

127 करोड़ संपत्ति-

इसके लिए उन्होंने अपना शपथपत्र घोषित किया तब उनकी संपत्ति का ब्यौरा सामने आया, जो चर्चा का विषय है। उनके पास 127 करोड़ 15 लाख 83 हजार 219 रुपयों की संपत्ति हैं जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 31 लाख 73 हजार की संपत्ति हैं। 

उनकी इस संपत्ति में गाड़ियां, बैंक के शेयर्स, घर, खेतजमीन और खाली प्लाट का समावेश हैं। सावंत पर 11 करोड़ 66 लाख 45 हजार 693 रूपयों का कर्ज भी हैं। 

पराग शाह सबसे अमीर उम्मीदवार-

महाराष्ट्र राज्य में पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता का टिकट काटकर उनकी जगह लेनेवाले पराग शाह सर्वाधिक अमीर उम्मीदवार हैं। शाह की कुल संपत्ति 500 करोड़ की हैं। मेहता की जगह पर मुम्बई के घाटकोपर पूर्व से उन्हें टिकट मिला है। फिलहाल वे मुंबई महानगर पालिका के नगरसेवक हैं। शाह के बाद राज्य में सम्पत्ति के मामले में भाजपा मुंबई अध्यक्ष और मलबार हिल से भाजपा के उम्मीदवार मंगल प्रभात लोढा दूसरे नंबर पर हैं।