मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया है जो मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने देने वाला है। जहां एक  बेटे ने मां को मार डाला। वो भी सिर्फ पत्नी की वजह से। यह घटना बुधवार देर रात की है। 

मुंबई। किसी बात को लेकर अगर बेटा मां से नारज हो जाए तो चलता है। लेकिन यहां एक ऐसा मामला सामने आया है जो मानवता और मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने देने वाला है। हैरान कर देने वाला मामला मुंबई के ठाणे का है। जहां एक बेटे ने मां को मार डाला। वो भी सिर्फ पत्नी की वजह से। यह घटना बुधवार देर रात की है। अमन हसन मुल्ला, उम्र 28 साल ने मां रुक्साना महमूद को प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी को पुलिस ने आधी रात को कल्याण इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। हसन ने अपराध कबूल कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नाराज होकर मायके गई पत्नी तो मां पर निकाला गुस्सा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेटे ने मां की हत्या इसलिए की क्योंकि उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। मां और पत्नी में आए झगड़ा होता रहता था। पत्नी के जाने के बाद वो परेशान रहने लगा। आरोपी इसके पीछे मां को कसूरवार मानने लगा। इस बात से बौखलाकर उसने मां को दर्दनाक तरीके से मार डाला।