महाराष्ट्र की एक महिला को झांसा देकर जालसाजों ने उसके खाते से 1.12 करोड़ रूपए पार कर दिए। अब महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है। महिला रिटायर्ड कोर्ट सुपरिंटेन्डेंट है। महिला ने बताया कि इसी साल जून में उसने यूनाइटेड किंगडम में मैनचेस्टर के निवासी होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति का सोशल मीडिया पर आया फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार किया था।

अलीबाग (Maharashtra). साइबर क्राइम पर पुलिस भले ही शिकंजा कसने का बड़ा-बड़ा दावा करे, लेकिन सच कुछ और ही है। साइबर किमिन्ल्स और जालसाजी कर लोगों के जेब पर डाका डालने वालों पर पुलिस का कहीं कोई शिकंजा नहीं दिख रहा है। महाराष्ट्र की एक महिला को झांसा देकर जालसाजों ने उसके खाते से 1.12 करोड़ रूपए पार कर दिए। अब महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला महाराष्ट्र के अलीबाग इलाके का है। यहां की रहने वाली महिला से 1.12 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला रिटायर्ड कोर्ट सुपरिंटेन्डेंट है। महिला ने बताया कि इसी साल जून में उसने यूनाइटेड किंगडम में मैनचेस्टर के निवासी होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति का सोशल मीडिया पर आया फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार किया था। इसके बाद उन्हें कुछ अनजान फोन काल्स आने लगी। 

बेशकीमती उपहार भेजने का दावा कर ऐंठ लिए रुपए 
कथित तौर पर मैनचेस्टर का होने का दावा करने वाले युवक ने महिला को फोन करना शुरू कर दिया और दावा किया कि ब्रिटेन से उसके लिए सोने और नकदी में एक उपहार भेजा है। लेकिन इसके लिए उसे सीमा शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता होगी। इस बहाने जालसाजों ने महिला से अलग-अलग किश्तों में 1.12 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। जिसके बाद युवक ने अपना फोन बंद कर लिया। अलीबाग पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ने कहा कि धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।