नवी मुंबई के वाशी में 5 अज्ञात लोगों ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ यौन उत्पीड़न कर उसके साथ बर्बरता की, जिसके बाद उसका जीवन बचाने के लिये आपात ऑपरेशन करना पड़ा। 


मुंबई. नवी मुंबई के वाशी में 5 अज्ञात लोगों ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ यौन उत्पीड़न कर उसके साथ बर्बरता की, जिसके बाद उसका जीवन बचाने के लिये आपात ऑपरेशन करना पड़ा। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना सोमवार शाम को सेक्टर आठ में एक सुनसान जगह पर हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उसे पकड़कर ले गए सुनसान जगह
शिकायतकर्ता के अनुसार व्यक्ति जब सिगरेट पी रहा था तब पांच लोग उसे जबरन सुनसान जगह ले गये और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। वाशी पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जब बेहोश होने लगा तब आरोपी वहां से फरार हो गये। पुलिस के अनुसार आरोपी 25 से 30 साल की उम्र के थे। पुलिस को आशंका है कि संभवत: मादक पदार्थ के सेवन के कारण संदिग्ध नशे में थे।

सड़क पर बेहोश पड़ा था वो...
पीड़ित पूरी तरह से बेहोश होने से पहले किसी तरह से मुख्य सड़क पर आया। राहगीर उसे पास के अस्पताल ले गये। जहां पीड़ित का एक निजी अस्पताल में पीड़ित का ऑपरेशन कराया गया। पुलिस ने 5 अज्ञात लोगों तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।