प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 10 फरवरी को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही अब देशभर में 10 वंदे भारत ट्रेनें पटरियों पर दौड़ने लगी हैं। बता दें कि ये दोनों वंदे भारत ट्रेनें महाराष्ट्र में चलेंगी। 

Vande Bharat Express: भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत (Vande Bharat) धीरे-धीरे अलग-अलग रूट्स पर चलाई जा रही हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी ने एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से इन दोनों ट्रेनों को रवाना किया। इनमें से एक ट्रेन मुंबई से सोलापुर जबकि दूसरी मुंबई से साईंनगर शिरडी के लिए चलेगी। इस तरह अब देशभर में कुल 10 वंदे भारत ट्रेन चलने लगी हैं। ये कौन-कौन से रूट पर चलती हैं, आइए जानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- नई दिल्ली-वाराणसी

देश के पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 15 फरवरी, 2019 को चलाई गई थी। तब पीएम मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

2- नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा

दूसरी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई गई।

3- मुंबई-गांधीनगर कैपिटल

तीसरी वंदे भारत ट्रेन मुंबई से गुजरात की राजधानी गांधीनगर कैपिटल के बीच चलाई गई है।

4- नई दिल्ली-अम्ब अंदौरा

चौथी वंदे भारत ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अम्ब अंदौरा से नई दिल्ली के बीच चलाई गई है।

5- मैसूर-चेन्नई

पांचवीं वंदे भारत ट्रेन दक्षिण भारत में कर्नाटक के मैसूर से तमिलनाडु के चेन्नई के बीच चलाई गई है।

6- नागपुर-बिलासपुर

छठी वंदे भारत ट्रेन 11 दिसंबर, 2022 को महाराष्ट्र के नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलाई गई है।

7- हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी

देशी की सातवीं वंदे भारत ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच हफ्ते चलाई गई है। यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलती है।

8- विशाखापट्नम-सिकंदराबाद

देश की आठवीं वंदे भारत ट्रेन विशाखापट्नम से सिकंदराबाद के बीच चलाई गई है। पीएम मोदी ने इस ट्रेन को 15 जनवरी, 2023 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

9- मुंबई-सोलापुर

देश की नौवीं वंदे भारत ट्रेन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सोलापुर के बीच चलाई गई है। पीएम मोदी ने 10 फरवरी, 2023 को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

10- मुंबई-शिरडी

देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से साईंनगर शिर्डी के बीच चलाई गई है। प्रधानमंत्री ने 10 फरवरी, 2023 को इसे रवाना किया।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत :

वंदे भारत ट्रेन इंडियन रेलवे में चलने वाली सभी ट्रेनों में सबसे ज्यादा मॉर्डर्न और सुविधाजनक है। इस ट्रेन के कोच को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें बेहद कम झटके लगते हैं। इसके अलावा ये ट्रेनें ज्यादा रफ्तार से भी चलती हैं। इसकी अधिकतम रफ्तार 180 KM प्रतिघंटा है।

सुरक्षा के लिए वंदे भारत में 'कवच'

वंदे भारत ट्रेन में सुरक्षा के लिए स्वदेश निर्मित 'KAWACH' सिस्टम लगाया गया है। इसके चलते दो ट्रेनों को सामने आने पर इस ट्रेन में ऑटोमैटिक ब्रेक लग जाएंगे। इसके साथ ही वंदे भारत ट्रेनों में 180 डिग्री तक घूमने वाली सीटें लगाई गई हैं। यात्रियों को स्टेशन संबंधी जानकारी देने के हर कोच में 32 (इंच) का डिस्पले लगाया गया है। ट्रेन में मॉर्डन पेंट्रीकार है।

ये भी देखें : 

मुंबई को दो वंदे भारत की सौगात: मुंबई से सोलापुर और शिरड़ी की राह हुई और आसान, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन