महाराष्ट्र में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) और कस्टम विभाग को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली। टीम ने अफगानिस्तान से भारत लाई जा रही ड्रग्स की बड़ी खेप को पकड़ा। पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत 1 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है।

मुंबई. महाराष्ट्र में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) और कस्टम विभाग को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली। टीम ने अफगानिस्तान से भारत लाई जा रही ड्रग्स की बड़ी खेप को पकड़ा। पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत 1 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसे प्लास्टिक के पाइप में छिपाकर अफगानिस्तान से ईरान के रास्ते भारत लाया गया था। पाइप में इस तरह से पेंट किया गया था कि वह बांस दिखे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई स्थित नवा सेवा पोर्ट पर पकड़ी गई ड्रग्स की ये खेप अफगानिस्तान समुद्र के रास्ते मुंबई के पोर्ट पर पहुंची थी। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Scroll to load tweet…


ड्रग्स को आयुर्वेदिक दवा बता रहे थे तस्कर
जब कस्टम विभाग ने ड्रग्स को पकड़ा तो तस्करों ने इसे आयुर्वेदिक दवा बताया। तस्करों का कहना था कि वे इसे इसलिए इसे छिपाकर ला रहे थे ताकि दवा खराब ना हो। जब अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की तो तस्करों ने इसे ड्रग्स बताया। 

यह अब तक पकड़ी गई सबसे ज्यादा ड्रग्स
मुंबई में पकड़ी गई ड्रग्स की खेप 191 किलोग्राम की है। एजेसिंयों का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स रैकेट पकड़ा गया है। हालांकि, पिछले साल जनवरी में पंजाब पुलिस ने 194 किलोग्राम ड्रग्स की खेप अमृतसर से पकड़ी थी। इस मामले में 6 लोग गिरफ्तार हुए थे।