परमाणु हमला करने में सक्षम भारत का अग्नि 5 (Agni-V) मिसाइल 7 हजार किलोमीटर से भी अधिक दूर तक मार कर सकता है। इसके लिए इसका वजन 20 फीसदी घटना होगा। रक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

नई दिल्ली। भारत ने पिछले दिनों परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि 5 (Agni-V) को टेस्ट किया है। रात में किए गए टेस्ट के दौरान इस मिसाइल ने 5400 किलोमीटर दूर मौजूद टारगेट को हिट किया। इस मिसाइल की जद में पूरा चीन आता है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि अग्नि 5 का रेंज 5400 किलोमीटर से भी अधिक है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अग्नि 5 को DRDO (Defence Research and Development Organisation) ने विकसित किया है। रक्षा विभाग के अधिकारी के अनुसार इसके रेंज को 7,000 किलोमीटर से भी अधिक किया जा सकता है। इसके लिए मिसाइल के वजन को 20 फीसदी तक कम करना होगा। इसके लिए मिसाइल का स्टील कंटेन्ट घटाकर कम्पोजिट मटेरियल बढ़ाना होगा। 

अधिकारी के अनुसार, सरकार चाहे तो कम्पोजिट मटेरियल के इस्तेमाल को बढ़ाकर अग्नि 5 के वजन को 20 फीसदी तक कम किया जा सकता है। इससे मिसाइल 7 हजार किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक मार कर सकेगा। इससे पहले वजन कम करने से दूसरे स्ट्रेटेजिक मिसाइलों का रेंज बढ़ाने में मदद मिली है। 40 टन वजन वाला अग्नि- III मिसाइल 3,000 किलोमीटर दूर तक मार कर सकता है। 20 टन से अधिक भारी अग्नि-IV का रेंज 4000 किलोमीटर है। 

स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड करती है अग्नि मिसाइलों का संचालन
बता दें कि अग्नि सीरीज के मिसाइल परमाणु हमला कर सकते हैं। इनका संचालन स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड द्वारा किया जाता है। मिसाइल का अधिक रेंज होने से जंग की स्थिति में योजना बनाने वालों को हमला करने के लिए कई तरह के विकल्प मिलते हैं। भारत नो-फर्स्ट-यूज पॉलिसी अपनाता है। भारत का परमाणु हथियार कार्यक्रम मुख्य रूप से चीन और पाकिस्तान सहित अपने विरोधियों के खिलाफ प्रतिरोध है।

यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को दिया जवाब, झूठ की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती, तवांग में जवानों ने दिखाई वीरता

सेकंड स्ट्राइक क्षमता मजबूत कर रहा भारत
भारत अपनी सेकंड स्ट्राइक क्षमता को मजबूत कर रहा है। इसका मतलब है कि अगर कोई दुश्मन भारत पर परमाणु हमला करता है तो अटैक के बाद भी भारत के पास जवाबी हमला करने की ताकत हो। इसके लिए पनडुब्बी से दागे जाने वाले बैलिस्टिक मिसाइल के विकास पर काम चल रहा है। मिसाइल का अधिकतम रेंज क्या हो यह फैसला सरकार लेती है।

यह भी पढ़ें- Agni V का भारत ने किया सफल परीक्षण, परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल बीजिंग तक कर सकता है टारगेट