मैक्रां ने एक्स पर गणतंत्र दिवस परेड का वीडियो साझा किया और लिखा: "फ्रांस के लिए एक बड़ा सम्मान। धन्यवाद, भारत।"

75th Republic Day Parade: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां मौजूद रहे। भारत में आतिथ्य से खुश होकर उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर इसे फ्रांस का सम्मान बताया है। अपनी बातों को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए धन्यवाद दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैक्रां ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर गणतंत्र दिवस परेड का वीडियो साझा किया और लिखा: "फ्रांस के लिए एक बड़ा सम्मान। धन्यवाद, भारत।"

इस बार महिला केंद्रित रहा गणतंत्र दिवस परेड

भारत का 75वां गणतंत्र दिवस समारोह महिला केंद्रित था। यह विभिन्न क्षेत्रों में आधी आबादी की बड़ी धमक की गवाही दे रही थी। यह पहली बार है कि भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने वाली 100 महिला संगीतकारों ने परेड का नेतृत्व किया। मार्च शुरू होने से पहले महिला संगीतकारों ने शंख, नादस्वरम, नगाड़ा और अन्य कलाकारों के गाने प्रस्तुत किए। परेड के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां बेहद उत्साहित दिखे।

फ्रांसीसी बैंड ने भी मार्च किया

30 संगीतकारों से युक्त फ्रांसीसी विदेशी सेना संगीत बैंड और फ्रांसीसी विदेशी सेना की दूसरी इन्फैंट्री रेजिमेंट के फ्रांसीसी मार्चिंग दल ने 75वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मार्च किया।