6 राज्यों और J&K की 8 विधानसभा उपचुनाव सीटों के नतीजे घोषित। भाजपा और कांग्रेस ने 2-2 सीटें जीतीं। AAP, PDP, JMM और MNF के खाते में 1-1 सीट आई।

नई दिल्ली: 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के 8 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। 8 सीट पर 2 में भाजपा, 2 पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। उड़ीसा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा के जय ढोलकिया विनर बने जबकि राजस्थान की अंटा सीट कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन के नाम रही। आइए जानते हैं उपचुनाव के नतीजे किस-किस पार्टी के पक्ष में रहे…

जानें 8 उप चुनाव सीटों का क्या रहा परिणाम… 

Budgam Bye Election Result: बडगाम चुनाव 2025 Jammu & Kashmir Peoples Democratic Party के AGA SYED MUNTAZIR MEHDI ने जीत दर्ज ली है। इन्हें 21576 वोट मिले। दूसरे नंबर पर Jammu & Kashmir National Conference के AGA SYED MAHMOOD AL-MOSAVI थे। जम्मू-कश्मीर में, उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के बाद बडगाम में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने 2024 के विधानसभा चुनावों में दोनों सीटें जीतने के बाद गांदरबल सीट अपने पास रखने और बडगाम सीट खाली करने का फैसला किया था।


Nagrota Bye Election Result: 42350 वोट पाकर भाजपा की देवयानी रानी ने नगरोटा उपचुनाव जीता। दूसरे नंबर पर Jammu & Kashmir National Panthers Party (India) के प्रत्याशी HARSH DEV SINGH रहे। इनको 17703 वोट मिला। पिछले साल भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद जम्मू-कश्मीर की नगरोटा सीट खाली हो गई थी। राणा का शपथ लेने के पंद्रह दिनों के भीतर ही निधन हो गया था, और नगरोटा सीट के लिए वोटों की गिनती आज होनी है।


Tarn Taran By Election Result: पंजाब में, तरनतारन विधानसभा उपचुनाव पर AAP के हरमीत सिंह संधू ने जीत हासिल की है। इन्हें 42649 वोट मिला है। जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाली शिरोमणी अकाली दल की सुखविंदर कौर को 30558 वोट मिला है। 11 नवंबर को चुनाव हुआ था। यह सीट जून 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) के मौजूदा विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। 


Anta Bye Election Result: राजस्थान के बारां जिले की अंता सीट पर प्रमोद जैन भाया विजयी बने हैं। इनको 69571 वोट मिला है। दूसरे नंबर पर मोरपाल सुमन को 53959 वोट मिला है। यह सीट भाजपा विधायक कंवर लाल मीणा को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई थी, जिन्हें 2005 के एक मामले में दोषी ठहराया गया था। उन पर एक सरकारी अधिकारी को धमकाने का आरोप था और इसी साल मई में उन्हें दोषी करार दिया गया था।


Ghatsila Bye Election Result: झारखंड की घाटशिला सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन विजयी ने जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन हैं।


Nuapada Bye Election Result: 123869 वोट के साथ भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया ने ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी घासी राम मांझी हैं। इन्हें 40121 वोट मिला। वरिष्ठ BJD विधायक राजेंद्र ढोलकिया के सितंबर में निधन के बाद खाली हो गई थी। 


Jubilee Hills Bye Election Result: तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर कांग्रेस के नवीन यादव ने जीत हासिल की है। इन्हें 98988 वोट मिला है, जबकि दूसरे नंबर के प्रत्याशी Bharat Rashtra Samithi पार्टी की MAGANTI SUNITHA GOPINATH को 74259 वोट मिला है।


Dampa Bye Election Result: मिजोरम का डम्पा उपचुनाव मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार DR. R. LALTHANGLIANA ने मात्र 562 वोट से जीता। इन्हें कुल 6981 वोट मिला। दूसरे नंबर पर Zoram People's Movement पार्टी के VANLALSAILOVA को 6919 वोट मिला।