9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या से दिल्ली फिर से दहल उठी है। इस मामले में केजरीवाल सरकार की उदासीनता को लेकर लोग आक्रोशित हैं।

नई दिल्ली. दिल्ली कैंट इलाके में 9 साल की दलित बच्ची का रेप के बाद मर्डर और फिर लोगों को गुमराह करके चिता जलाने का मामला विस्फोटक होता जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है, लेकिन लोग इसकी तुलना निर्भया और हाथरस कांड से करते हुए आरोपियों को फांसी चढ़ाने की मांग उठाने लगे हैं। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी लोगों को आक्रोशित कर रही है।

पहले जानें क्या है मामला
दिल्ली कैंट के पास एक गांव में श्मशान में 9 साल की दलित बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपियों ने लड़की के शव को उसके परिजनों की रजामंदी के खिलाफ जला दिया था। पीड़िता की मां को बताया गया था कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है। मां को गुमराह किया गया कि अगर वो पुलिस बुलाएगी, तो पोस्टमार्टम में उसे अंग निकाल लिए जाएंगे। इससे मां चुप हो गई, लेकिन बच्ची के पिता ने शोर मचा दिया। इस तरह मामला पुलिस तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें-दिल्ली में 9 साल की बच्ची से रेप और मर्डर से फूटा आक्रोश; twitter पर चला कैम्पेन #JusticeForDelhiCanttGirl

रविवार शाम श्मशान घाट पर पानी लेने गई थी
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डीसीपी इंजीत प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में श्मशान के 55 वर्षीय पुजारी राधेश्याम और सलीम, लक्ष्मी नारायण और कुलदीप को गिरफ्तार किया है। बच्ची रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे श्मशान घाट के वाटर कूलर से पानी लेने गई थी। उसका परिवार पास ही रहता है।

twitter पर बच्ची को न्याय दिलाने उठी आवाज
सोशल मीडिया पर बच्ची को न्याय दिलाने आवाज उठाई जा रही है। twitter पर #JusticeForDelhiCanttGirl ट्रेंड पकड़ चुका है। पढ़िए कुछ लोगों के कमेंट्स..

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने लिखा- मिस्टर केजरीवाल, आपको शोक के दो शब्द कहकर, पीड़ित परिवार के पास जाकर, किसने आपको अब तक रोका है? परिवार के प्रति कुछ सहानुभूति दिखाएं, उन्हें विश्वास दिलाएं कि उन्हें न्याय मिलेगा, जाओ और परिवार से मिलो।

एक ने लिखा- अरविंद केजरीवाल, इस मुद्दे को उठाने और #JusticeForDelhiCanttGirl को सुनिश्चित करने और कितना समय लगेगा?

एक ने गुस्सा जाहिर किया-यही एक कारण है कि मैं कहता हूं कि भारतीय नारीवाद(indian feminist) गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली के अलावा कुछ नहीं है। मैंने हाथरस में देखा और यही अब यहां देख रहा हूं।

एक ने कहा-मिस्टर प्राइम मिनिस्टर? मिस्टर बिजी प्राइम मिनिस्टर? मिस्टर मन की बात-प्राइम मिनिस्टर?क्या आप दिल्ली में 9 साल की बच्ची के मामले को दिखवा सकते हैं?

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस ने लिखा-आओ, हम सब मिलकर दिल्ली कैंट में नाबालिग बच्ची के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और उसे न्याय दिलवाएं।

एक ने कहा-इस देश के अधिकांश लोगों ने अपना विवेक खो दिया है। कृपया हाथ जोड़कर बात करें। एक एक नौ साल की बच्ची का टूटा दिल है।

एक ने भीम आर्मी सेना के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-हमारे नेता यहां हैं। बाकी नेता कहां हैं? देश की राजधानी में 9 साल की दलित लड़की के साथ कथित बलात्कार और हत्या, क्या आपकी आत्मा को झकझोरने के लिए पर्याप्त नहीं है? आपकी चुप्पी का कारण क्या है? बोलो।

pic.twitter.com/b1IVNxvm7j

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/5vwHb6GC19

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/T7UdPvvYzA

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें-
वो लड़का था इसलिए सब शांत थे, अगर वो लड़की होती तो सब बोलते; twitter पर निशाने पर आई Lucknow Girl
6 करोड़ की कार को पुलिस ने रोका, तो महिला बोली-तेरी औकात क्या..गाड़ी छूकर तो बता वर्दी उतरवा दूंगी
कौन है ये लड़की जिसने पुलिस की उड़ा रखी है नींद, हाथ में एके-47 तो गैंगस्टर से है उसकी दोस्ती