दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ रेप और फिर उसका मर्डर करके जबर्दस्ती शव जलाने का मामला तूल पकड़ गया है। इसे लेकर twitter पर उसे न्याय दिलाने अभियान चल पड़ा है। 

नई दिल्ली. दिल्ली कैंट (Delhi Cantt) इलाके में 9 साल की एक दलित बच्ची के साथ रेप और फिर हत्या के बाद उसे जबर्दस्ती जलाने का मामला गर्माता जा रहा है। इसे लेकर twitter पर #JusticeForDelhiCanttGirl नाम से अभियान चल पड़ा है। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप के मुताबिक पुलिस को जब सूचना मिली कि पुराने नंगल गांव के लगभग 200 लोग श्मशान घाट पर इकट्ठे हुए हैं, तब जाकर पड़ताल की गई।

पहले जानें पूरा मामला
इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने आईपीसी 304, 342, 201 और एससी/एसटी एक्ट के तहत 4 आरोपियों पुजारी राधेश्याम, सलीम, लक्ष्मीनारायण, कुलदीप को गिरफ्तार किया है। लड़की की मां को श्मशान पर यह कहकर बुलाया गया था कि उसे वाटर कूलर से करंट लगा है। कुछ लोगों ने कहा कि अगर पुलिस को बुलाएंगे, तो पोस्टमार्टम में उसके अंग निकाल लिए जाएंगे। इसलिए अंतिम संस्कार बेहतर है। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि बच्ची के पिता के शोर मचाने पर मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

अरविंद केजरीवाल अब तक खामोश है, क्योंकि बच्ची #Valmikicaste से आती है
इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार की भी छीछालेदर हो रही है। twitter पर बच्ची को न्याय दिलाने एक अभियान शुरू हो गया है। इसे लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-अरविंद केजरीवाल, इस मुद्दे को उठाने और #JusticeForDelhiCanttGirl को सुनिश्चित करने के लिए और कितना समय लगेगा।

इस मामले को #LucknowGirl से जोड़कर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा-अगर कोई लड़की गलत करती है तो वह दोषी है, उसे सजा मिलनी चाहिए। इसी तरह, अगर किसी लड़की के साथ बेरहमी से बलात्कार किया जाता है, तो गलत करने वाले को भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मैं उस 9 साल की बच्ची के हाथ जोड़कर तत्काल गिरफ्तारी और जांच की मांग करता हूं।

अगर बहुजन समाज की बहन-बेटियों को अपनी इज्जत बचानी है तो #फूलन देवी बनना ही होगा।

pic.twitter.com/VX3SmcmMOY

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/kgvZwIqJ66

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/4fc8xDz9TW

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/QHz3TE0bKL

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें-
वो लड़का था इसलिए सब शांत थे, अगर वो लड़की होती तो सब बोलते; twitter पर निशाने पर आई Lucknow Girl
6 करोड़ की कार को पुलिस ने रोका, तो महिला बोली-तेरी औकात क्या..गाड़ी छूकर तो बता वर्दी उतरवा दूंगी
कौन है ये लड़की जिसने पुलिस की उड़ा रखी है नींद, हाथ में एके-47 तो गैंगस्टर से है उसकी दोस्ती