केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल (9 Years Of Modi Govt) पूरे होने पर न्यू इंडिया का विजन सामने रखा है। उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी की तारीफ की है।

9 Years Of Modi Govt. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पीएम मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कहा कि पीएम की अगुवाई में न्यू इंडिया आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ट्वीट किया कि योग से लेकर इंडिया स्टैक तक, नई तकनीक से लेकर इनोवेशन तक पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर लगातार पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हैं। साथ ही वे डिजिटल इंडिया, नई तकनीक को लेकर भी बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का ट्वीट

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया कि योग से लेकर इंडिया स्टैक तक, नई तकनीक से लेकर इनोवेशन तक नए भारत की तस्वीर पूरी दुनिया के सामने है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का भरोसा भारत पर बढ़ा है। भारत की आर्थिक गति और नवाचार अर्थव्यवस्था को आकार देने का काम कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका के ऐतिहासिक दौरे पर हैं, जहां व्हाइट हाउस में उनका जबरदस्त स्वागत हुआ है। पीएम मोदी की यह यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया भर के देशों की निगाहें पीएम के इस दौरे पर लगी हुई हैं।

Scroll to load tweet…

दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 साल हो गए हैं। इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में भारत को बड़ी कामयाबियां मिलीं। कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध से पूरी दुनिया की आर्थिक स्थिति खराब हुई। इस बीच भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था का सम्मान मिला। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बना। भारत का आर्थिक विकास भी तेजी से हो रहा है और दुनिया के बड़े देश भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था के साथ सामाजिक बदलाव को भी महत्व दिया है।

यह भी पढ़ें

PM Modi's US Visit: मीडिया के सवालों का जवाब देंगे पीएम मोदी और प्रेसीडेंट बाइडेन, व्हाइट हाउस ने इसे क्यों बताया 'बड़ी बात'