दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की।
नई दिल्ली. दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि मूर्ति के नीचे चबूतरे पर भाजपा के लिए अपशब्द भी लिखे गए हैं। इसके अलावा मूर्ति के नीचे भगवा भी लिखा गया है। हालांकि, ये किसने किया अभी यह पता नहीं चल पाया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

Scroll to load tweet…
छात्रों ने किया साफ
एनएसयूआई के सनी धीमन ने कहा, हम इसकी निंदा करते हैं। प्रतिमा को तोड़ा नहीं गया। चबूतरे पर कुछ लोगों ने अपशब्द जरूर लिखे। मुझे नहीं लगता कि ऐसा जेएनयू के किसी छात्र ने किया होगा। हमने इसे साफ कर दिया।
Scroll to load tweet…
