केंद्र सरकार पर संजय सिंह के पूर्व भी कई विपक्षी नेता, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा चुके हैं।

Delhi Liquor Policy case: दिल्ली आबकारी पॉलिसी केस से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग में अरेस्ट किए गए आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। संजय सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि अरविंद केजरीवाल को फंसाने के लिए एक बड़ी साजिश रची जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की सिर्फ गिरफ्तारी नहीं बल्कि उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई के लिए साजिश रची जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, केंद्र सरकार पर संजय सिंह के पूर्व भी कई विपक्षी नेता, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा चुके हैं। विपक्ष का आरोप है कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।

24 नवम्बर तक बढ़ाई गई संजय सिंह की न्यायिक हिरासत

मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को अरेस्ट किया था। दिल्ली की अदालत ने संजय सिंह की ज्यूडिशियल कस्टडी को 24 नवम्बर तक फिर से बढ़ा दी है। हालांकि, स्पेशल जज एमके नागपाल ने आप सांसद को अपने क्षेत्र में डेवलपमेंट वर्क्स संबंधित कुछ कागजातों पर सिग्नेचर आदि के लिए अनुमति दे दी। संजय सिंह, केंद्रीय एजेंसियों द्वारा अरेस्ट किए गए तीसरे आप नेता हैं। संजय सिंह के अलावा, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.सत्येंद्र जैन पहले ही अरेस्ट हो चुके हैं। हालांकि, डॉ.जैन स्वास्थ्य कारणों से अंतरिम जमानत पर कुछ दिनों से हैं।

अरविंद केजरीवाल को भी दिल्ली आबकारी नीति केस में किया गया तलब

दिल्ली आबकारी नीति केस में बीते दिनों ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब किया था। हालांकि, वह पेश नहीं हुए। उन्होंने पेश होने से इनकार करते हुए ईडी के समन को राजनीति से प्रेरित बताया था। इसके पहले सीबीआई उनसे पूछताछ कर चुकी है। केजरीवाल ने बीजेपी पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को जानबूझकर फंसाने और परेशान करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि आप जहां भी चुनाव लड़ रही है, वहां भाजपा पूरी तरह से नष्ट हो रही है। अब उसे समझ में आ गया है कि एकमात्र रास्ता आप नेताओं को फर्जी मामले में जेल भेजना और उन्हें बाहर नहीं आने देना है।

यह भी पढ़ें:

कर्नाटक में बीजेपी ने किया बड़ा फेरबदल, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष